Maharani 3 Leaked Online: हुमा कुरैशी की महारानी 3 रिलीज के बाद ही ऑनलाइन लीक, इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध

Maharani 3 Leaked Online: हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी 3 आज एक लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई. रिलीज होते ही मेकर्स के लिए एक बुरी खबर है.

Maharani 3 Leaked Online: आज एक लंबे इंतजार के बाद वेब सीरीज महारानी 3 आज से सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है. रिलीज के साथ ही ये सुर्खियों में है.

Maharani 3 leaked online

सुभाष कपूर द्वारा निर्मित और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित महारानी 3 के मेकर्स के लिए बुरी खबर है. रिलीज होने के कुछ घंटे साथ ही वेब सीरीज ऑनलाइन लीक हो गई है.

Maharani 3 leaked online

महारानी 3 टेलीग्राम सहित कई अन्य पायरेसी साइट्स पर लीक कर दी गई है. बता दें कि पाइरेसी एक दंडनीय अपराध है और प्रभात खबर इसकी कड़ी निंदा करता है.

Maharani 3 leaked online

महारानी 3 के लीक होने से मेकर्स को यकीनन तगड़ा झटका लग सकता है. इससे पहले भी आर्टिकल 370, आर्या सीजन 3, मैडम वेब, डंकी, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया सहित कई अन्य मूवीज और सीरीज पायरेसी का शिकार हो चुकी है.

Maharani 3 leaked online

महारानी 3 को लेकर एक्स पर खूब सारे रिव्यूज आ रहे है. एक एक्स यूजर ने लिखा, महारानी 3 एक और मास्टरपीस है. हुमा कुरैशी बस आपका प्रदर्शन पसंद आया. आप ने किरदार में जान ही डाल दी. पूरी एक्टिंग टीम देखने में शानदार है.

Maharani 3 leaked online

महारानी में हुमा के अलावा अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह अहम किरदार में हैं.

Maharani 3 leaked online

आठ-एपिसोड की सीरीज सुभाष कपूर द्वारा बनाई गई है और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Maharani 3 leaked online

पीटीआई संग एक इंटरव्यू में हुमा ने कहा था, “आज, क्योंकि मैं ‘महारानी’ कर रही हूं और शो मेरे किरदार के इर्द-गिर्द केंद्रित है, मैं एक निश्चित शुल्क लेने में सक्षम हूं, यह एक ऐसा शो है जिससे हम सभी को फायदा हुआ.

Maharani 3 leaked online

आगे उन्होंने कहा था, लोगों ने मुझे अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया… मैं बिना किसी हिचकिचाहट के कह सकती हूं कि महारानी मेरे करियर में एक नए अध्याय की शुरुआत थी.”

Maharani 3 Review: रानी भारती बनकर छा गई हुमा कुरैशी, यूजर्स कर रहे तारीफ, देखने से पहले जानें क्या कह रही पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >