Look Back 2024: साल 2024 में OTT पर रहा इन वेब सीरीज का दबदबा, IMDb पर मिली सॉलिड रेटिंग

Look Back 2024: साल 2024 में कई बेहतरीन वेब सीरीज का ओटीटी पर जलवा देखने को मिला. साथ ही IMDb पर भी शानदार रेटिंग मिली है. ऐसे में आइये आज हम इन सीरीज पर एक नजर डालते हैं.

Look Back 2024: साल 2024 को खत्म होने में महज कुछ ही दिन रह गए हैं. इस साल मूवी और वेब सीरीज लवर्स के लिए बहुत कुछ खास रहा क्योंकि इस साल एक से बढ़कर एक फिल्मों-सीरीज ने दर्शकों के दिल पर राज किया. साथ ही IMDb पर भी इन्हें काफी बेहतरीन रेटिंग मिली. ऐसे में अगर आप भी वेब सीरीज लवर हैं, तो आइए आज इस साल की टॉप-5 वेब सीरीज पर एक नजर डालते हैं. इनमें सचिव जी की ‘पंचायत सीजन 3’ से लेकर बिब्बो जान की ‘हीरामंडी’ शामिल है.

हीरामंडी: द डायमंड बाजार

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ इस साल की सबसे ज्यादा पॉपुलर और गूगल पर सर्च की गई हिंदी वेब सीरीज है. हीरामंडी को IMDb पर 6.3 रेटिंग मिला है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

मिर्जापुर सीजन 3

कालीन भैया का भौकाल इस साल भी बरकरार रहा. इस साल पंकज त्रिपाठी की इस पॉपुलर वेब सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ, जिसपर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था. IMDb पर इस सीरीज को 8.3 रेटिंग मिला है.

ओटीटी से जुड़े ऐसे मजेदार अपडेट्स यहां पढ़ें

पंचायत 3

IMDb पर 9.0 रेटिंग पाने वाली सचिव जी उर्फ जीतेन्द्र कुमार की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ को इस साल दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया. इस सीरीज में एक बार फिर फुलेरा गांव, सचिव जी और प्रधान जी की मस्ती देखने को मिली.

ग्यारह ग्यारह

राघव जुयाल, कृतिका कामरा, धैर्य करवा की ‘ग्यारह ग्यारह’ एक इनवेस्टिगेटिव ड्रामा है, जिसे IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है.

सिटाडेल: हनी बनी

सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी भी इस साल की दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है, जिसे IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली है.

Also Read: OTT Adda: क्या आपको आ रही है घरवालों की याद, तो आज ही OTT पर देख डालें ये वेब सीरीज, मन हल्का लगेगा

Also Read: Look Back 2024: साल 2024 की इन 5 साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बरपाया कहर, आज ही OTT पर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >