Inspector Avinash Season 2: रणदीप हुड्डा फिर बनेंगे खौफनाक अपराधियों के काल, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

Inspector Avinash Season 2 Release Date: रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2, जियो हॉटस्टार पर 15 मई से स्ट्रीम होगी. ओटीटी पर देखने से पहले जान लीजिए कास्ट और कहानी के बारे में

Inspector Avinash Season 2 Release Date: रणदीप हुड्डा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2, 15 मई से जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की चुनौतीपूर्ण दुनिया पर आधारित इस वेब सीरीज में एक्टर पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की भूमिका निभा रहे हैं.

कहां और कब देखें इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2, 15 मई 2026 से हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित 7 भाषाओं में जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. एक साथ इसके 8 एपिसोड रिलीज होंगे, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे.

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 की क्या है कहानी

अगर कहानी की बात करें तो इस बार ट्रैक पहले सीजन से काफी अलग होने वाला है. पहले जहां कहानी अलग-अलग गैंग और अपराधों के इर्द गिर्द घूमती थी, वहीं दूसरे सीजन में पूरा फोकस एक बड़े सरकारी घोटाले की जांच पर रहेगा. यह मामला राज्य सरकार के बेहद ताकतवर लोगों तक पहुंचता है.

नई कहानी में यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे 90 के दशक में बाहुबली अपराधी धीरे-धीरे राजनीति में अपनी जगह बनाने लगे थे. सत्ता और अपराध के इस गठजोड़ के बीच अविनाश खुद को एक ऐसे मिशन में फंसा पाता है, जहां हर कदम पर खतरा बढ़ता जाता है. रणदीप हुड्डा का दमदार अंदाज और शो का रॉ एक्शन एक बार फिर दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने वाला है.

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 की कास्ट

रणदीप हुड्डा के अलावा शो में उर्वशी रौतेला हैं, जो अविनाश की पत्नी पूनम मिश्रा के रूप में वापसी कर रही हैं. जाकिर हुसैन मुख्य खलनायक के रूप में शामिल हुए हैं. अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह और रजनीश दुग्गल भी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >