होली पर सस्पेंस का लगेगा तड़का, OTT पर इन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को देख आप भी कहेंगे- अगला ट्विस्ट क्या होगा

Holi special OTT Watchlist: होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. अगर आप इस साल रंगों के साथ एंटरटेनमेंट का तड़का लगाना चाहते हैं, तो इन क्राइम थ्रिलर को ओटीटी पर जरूर एंजॉय करें.

Holi special OTT Watchlist: होली का त्योहार रंग, मस्ती और खुशी का प्रतीक है, लकिन अगर आप इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं और अपने फेस्टिवल को और रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. सस्पेंस, थ्रिल से भरपूर ये वेब सीरीज आपको टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगी, तो इस होली, गुलाल के साथ रहस्य और रोमांच का मजा लेना बिल्कुल भी मिस न करें.

आश्रम: सीजन 3 पार्ट 2

बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर वेब सीरीज आश्रम सीजन 3 पार्ट 2, 26 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है. इस बार कहानी और भी रोमांचक हो गई है. बाबा निराला की सत्ता खतरे में है, दुश्मन बढ़ रहे हैं, और विद्रोह पनप रहा है. क्या वह अपनी बादशाहत कायम रख पाएंगे या भोपा स्वामी खेल पलट देंगे?

मिर्जापुर: सीजन 3

मिर्जापुर एक दमदार हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो अपराध, सत्ता और बदले की कहानी बयां करती है. इसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुडू) और दिव्येंदु (मुन्ना) जैसे कलाकारों की टोली है. कहानी मिर्जापुर शहर की है, जहां कालीन भैया का राज है. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

पाताल लोक: सीजन 2

पाताल लोक एक दमदार हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो अपराध, भ्रष्टाचार और समाज में फैले भेदभाव को गहराई से दिखाती है. इसकी कहानी एक ईमानदार लेकिन कमजोर पुलिस वाले हाथी राम चौधरी (जयदीप अहलावत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक बड़े केस की जिम्मेदारी सौंपी जाती है. इसे भी प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

असुर

असुर एक जबरदस्त हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो पौराणिक कथाओं को फोरेंसिक साइंस के साथ जोड़ती है. इसमें अरशद वारसी और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में हैं. अगर आप क्राइम थ्रिलर में कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो असुर को अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय करें.

द फैमिली मैन

द फैमिली मैन एक दमदार स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के रोल में हैं. बाहर से वह एक आम इंसान लगता है, लेकिन असल में वह टीएएससी के लिए काम करने वाला एक सीक्रेट एजेंट है. इसके दो सीजन आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ये काली काली आंखे: सीजन 2

ये काली काली आंखें एक जबरदस्त हिंदी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

अपहरण

अपहरण एक दमदार हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें एक्शन, सस्पेंस और डार्क ह्यूमर का शानदार मेल है. अपराध, धोखे और अनपेक्षित मोड़ों से भरी यह सीरीज आपको हर पल चौंकाती रहेगी. अगर आपको थ्रिलर और ट्विस्ट से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो अपहरण को ALT बालाजी पर देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >