Heeramandi 2: वहीदा बेगम ने हीरामंडी के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, कहा- संजय लीला भंसाली को अपना…

Heeramandi 2: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज हीरामंडी सीजन 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब वहीदा का किरदार निभाने वाली संजीदा शेख ने सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया.

Heeramandi 2: संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा सीरीज हीरामंडी सुपरहिट रही. नेटफ्लिक्स पर यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक बन गई. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, फरदीन खान जैसे स्टार्स ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया. संजीदा शेख को उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफें मिली. उन्होंने वहीदा का किरदार निभाया था. अब एक्ट्रेस ने हीरामंडी सीजन 2 को लेकर अपडेट शेयर किया.

हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख ने दिया बड़ा अपडेट

हीरामंडी फेम संजीदा शेख ने सीक्वल को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने न्यूज 18 संग बातचीत में कहा, “मुझे यकीन है कि हीरामंडी 2 बड़ी और बेहतर होगी. मुझे नहीं पता कि हम शूटिंग कब शुरू करेंगे, लेकिन जब संजय लीला भंसाली सर की बात आती है, तो यह ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह हो जाता है.”

संजय लीला भंसाली संग काम करने पर क्या बोली संजीदा शेख

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी करने के बाद अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए संजीदा ने बताया, “मैं कोई शो देखती थी, जहां कुछ कलाकार आते थे और कहते थे कि उन्हें ‘भंसालीफाइड’ कर दिया गया है और मुझे आश्चर्य होता था कि मेरी बारी कब आएगी. अब जब मैं अपनी मीटिंग के लिए जाती हूं तो मेकर्स तारीफ करते हैं कि मैं कितनी अच्छी परफॉर्मर हूं. मुझे कापी अच्छा फील होता है, क्योंकि मेरा मानना है कि मेरा काम खुद बोलना चाहिए.

हीरामंडी 2 की क्या होगी कहानी

ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने जून 2024 में पॉपुलर वेब सीरीज हीरामंडी सीजन 2 की अनाउंसमेंट की थी. डायरेक्टर ने वैरायटी संग बातचीत में सीरीज के दूसरे सीजन की कहानी बताई थी. उन्होंने कहा, ”हीरामंडी 2 में महिलाएं अब लाहौर से फिल्म जगत में आती हैं. विभाजन के बाद उन्होंने लाहौर छोड़ दिया और उनमें से अधिकांश मुंबई या कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री में बस गए. बाजार की ये जर्नी कैसे शुरू होगी. इसके लिए इंतजार करना होगा.”

Also Read- Laughter Chefs Season 2 का हिस्सा बनेंगे गौरव खन्ना, ये 9 स्टार्स कुकिंग के साथ लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Also Read- Pushpa 2 Box Office: मंडे टेस्ट में पुष्पा 2 पास हुई या फेल, 12वें दिन धीमी गति से कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >