Hanuman OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी तेजा सज्जा स्टारर ‘हनुमान’, नोट कर लें डेट और टाइम

1 / 1
Hanuman OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी तेजा सज्जा स्टारर ‘हनुमान’, नोट कर लें डेट और टाइम
फुल स्क्रीन में देखें

Bhakshak. Sai Tamhankar in Bhakshak. Cr. Courtesy of Netflix © 2024

Hanuman OTT Release Date: हनुमान साउथ इंडिया की एक ऐसी फिल्म जिसने रिलीज के बाद बॅाक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था. लोगों को लंबे समय से इस के औटीटी रिलीज का इंतजार था और अब फाइनली रिलीज डेट सामने आ चुका है. जानें कब और कहां देख सकते हैं आप इसे.

तेजा सज्जा-स्टारर ‘हनुमान’ को दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिला था और यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी. अंजनादारी नामक काल्पनिक गांव पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भगवान हनुमान की शक्ति प्राप्त हो जाती है. ‘हनुमान’ की लोकप्रियता और सफलता के कारण दर्शक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उत्सुक हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान’ के निर्माताओं ने अपना ओटीटी पार्टनर तय कर लिया है और फिल्म अगले महीने रिलीज होने की उम्मीद है. कुछ सूत्रों का कहना है कि ‘हनुमान’ 2 मार्च 2024 को जी5 पर रिलीज होगी.

123तेलुगु.कॅाम से बात करते हुए तेजा सज्जा ने ‘हनुमान’ को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में बहुत खुश हूं. फिल्म को हर तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं. मैं अन्य भाषाओं की प्रतिक्रिया देखकर शॅाक हूं.”

आगे तेज सज्जा ने कहा “मैं तेलुगु दर्शकों से परिचित हूं, लेकिन अन्य भाषा के दर्शक मुझे जानते तक नहीं हैं. मैं बॉक्स ऑफिस आंकड़ो को देखकर हैरान हूं. हनुमान मेरे करियर की एक बेंचमार्क फिल्म रहेगी. मैं दर्शकों को दिल से धन्यवाद देता हूं.”

Also Read: Panchayat 3 OTT: पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, फुलेरा गांव छोड़कर नहीं जाएंगे सचिव जी!

‘हनुमान’ की रिलीज से पहले तनावपूर्ण माहौल के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने 123तेलुगु.कॅाम को आगे बताया, “पिछले दस दिनों के दौरान मुझे कोई घबराहट महसूस नहीं हुई. हमें विश्वास था कि सब कुछ योजना के अनुसार होगा. अब, थिएटर और शो मायने रखते हैं.”

आगे तेज सज्जा ने कहा “हमें विश्वास था कि हनुमान जी दीर्घकाल तक जीवित रहेंगे. पहले हफ्ते नहीं तो दूसरे या तीसरे हफ्ते में दर्शक फिल्म देखेंगे. हमें इस पर विश्वास था और यह बिल्कुल वैसा ही हो रहा है जैसी हमें उम्मीद थी.”

प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, राज दीपक शेट्टी और विनय राय भी हैं. फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया.

फिल्म के तकनीकी टीम में दशरधि शिवेंद्र द्वारा छायांकन, साईबाबू तलारी शामिल हैं और इसका म्युजिक गौरीहरि, अनुदीप देव और कृष्ण सौरभ की ओर से दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक मेकर्स ने हनुमान के स्ट्रीमिंग राईट्स फिल्म के स्ट्रीमिंग पार्टनर जी5 को बेच दिए हैं.

Also Read: OTT Release Feb 2024: आर्या 3 से लेकर Bhakshak तक, फरवरी में OTT पर रिलीज हो रहे ये फिल्में- वेब सीरीज, LIST

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >