गर्मी में बाहर नहीं जाने का है मन, तो घर बैठे फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, नहीं होंगे एक मिनट के लिए भी बोर

अगर आप घर बैठे फ्री में वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो आके लिए हम कुछ जबरदस्त सीरीज लेकर आए है. इन सीरीज को देखकर आपको बहुत मजा आएगा.

अगर आप घर बैठे फ्री में वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो आके लिए हम कुछ जबरदस्त सीरीज लेकर आए है. इन सीरीज को देखकर आपको बहुत मजा आएगा.

Farzi

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की सुपरहिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. इसमें शाहिद एक आर्टिस्ट के रोल में नजर आए हैं. इसका पहला सीजन साल 2023 में आया था और दूसरा सीजन जल्द आने वाला है.

Asur

वेब सीरीज असुर में अरशद वारसी और बरून सोब्ती ने मुख्य किरदार निभाया है. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. इसकी कहानी काफी जबरदस्त है. एक बार आप इसे देखने बैठेंगे तो सारे एपिसोड देख कर ही उठेंगे.

Inspector avinash

रणदीप हुडा, रजनीश दुग्गल, अमित सियाल स्टारर वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश एक क्राइम थ्रिलर है. इसे देखकर आपको बहुत मजा आएगा. आप घर बैठे फ्री में इसे देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

Taali

वेब सीरिज ‘ताली’ में सुष्मिता सेन ने कमाल का एक्टिंग किया है. सीरीज में वो श्रीगौरी सावंत नामक एक ट्रांसजेंडर के रोल में दिखी है. आप फ्री में जियो सिनेमा पर इसे देखकर एजॉय कर सकते हैं.

Apharan

अरुणोदय सिंह, निधि सिंह, सानंद वर्मा स्टारर वेब सीरीज अपहरण एक क्राइम सीरीज है. ये आपको ओटीटी जियो सिनेमा पर मिल जाएगी. इसकी कहानी आपराधिक दुनिया के आस-पास घूमती है.

Tandoor

वेब सीरीज तंदूर में रश्मि देसाई और तनुज विरमानी ने लीड रोल प्ले किया है. ये एक थ्रिलर सीरीज है और इसकी स्टोरी से आप बोर नहीं होंगे. आपको ये जियो सिनेमा पर मिल जाएगी.

Kaalkoot

क्राइम ड्रामा कालकूट साल 2023 में आया था और इसमें विजय वर्मा और श्वेता त्रिपाठी ने मुख्य किरदार प्ले किया है. सीरीज में पुलिस ऑफिसर एसिड अटैक का केस सॉल्व करता दिखता है. ये भी जियो सिनेमा पर आपको मिल जाएगी.

Aarya Season 3 OTT: सुष्मिता सेन की आर्या इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >