Citadel Honey Bunny Review: सिटाडेल: हनी बनी का पहला रिव्यू आया सामने, प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मेरे किरदार और…

सिटाडेल सिटाडेल: हनी बनी में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु नजर आएंगे. शो 7 नवंबर से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है.

Citadel Honey Bunny Review: वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु का शो सिटाडेल: हनी बनी, 7 नवंबर से स्ट्रीम होने वाला है. शो को दर्शक अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. राज और डीके द्वारा निर्देशित, ये शो अमेरिकी शो सिटाडेल का इंडियन स्पिनऑफ है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था. इसमें सामंथा हनी और वरुण बनी के किरदार में दिखे रहे हैं और दोनों जासूस की भूमिका में नजर आ रहे हैं. सिटाडेल: हनी बनी का पहला रिव्यू सामने आ गया है, जिसे प्रियंका ने दिया है.

सिटाडेल: हनी बनी का पहला रिव्यू आया सामने

सिटाडेल: हनी बनी का पहला रिव्यू प्रियंका चोपड़ा ने दिया है. फोर्ब्स इंडिया से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा उन्हें शो के बारे में सबकुछ नहीं पता है और उन्होंने सिर्फ दो ही एपिसोड देखें है. एक्ट्रेस की मानें तो शो काफी अच्छा है. देसी गर्ल ने सामंथा रुथ प्रभु के परफॉर्मेंस की तारीफ की और उसे अविश्वसनीय बताया. प्रियंका ने ये खुलासा किया कि मेरे किरदार और हनी-बनी के बीच एक कनेक्शन है, जिसको मैंने काफी एंजॉय किया.

प्रियंका चोपड़ा ने सामंथा और वरुण धवन की तारीफ की

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्हें सिटाडेल: हनी बनी में सामंथा और वरुण धवन का रोल शानदार लगा. एक्ट्रेस ने इसकी कहानी की तारीफ की और जिस तरह से इसे शूट किया गया है, इसकी भी सराहना की. देसी गर्ल ने राज और डीके की भी जमकर प्रशंसा की. गौरतलब है कि सीरिज में सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, साकिब सलीम, के के मेनन ने भी अहम किरदार प्ले किया है. ये 7 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

Also Read- Priyanka Chopra की वजह से इस एक्टर का घर टूटने से बचा, गुस्से में पत्नी ने छोड़ दिया था घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >