Panchayat 3 के रिलीज से पहले देखें जितेंद्र कुमार की ये 8 धांसू फिल्में- वेब सीरीज, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर

अगर आप जितेंद्र कुमार के फैन हैं और पंचायत सीजन 3 का इंतजार कर रहे हैं. तो आपको पंचायत 3 से पहले एक्टर की इन फिल्मों और वेब सीरीज को जरूर देखनी चाहिए.

पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत 3, 28 मई 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इसके दोनों सीजन को दर्शकों से खूब लोकप्रियता मिली. तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है.

Shubh mangal zyada saavdhan

शुभ मंगल ज्यादा सावधान साल 2020 में आई थी. फिल्म में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार ने लीड रोल निभाया था. मूवी में जितेंद्र एक अलग रोल में दिखे हैं. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

Chaman bahaar

जितेंद्र कुमार की मूवी चमन बहार में वो एक पान बेचने वाले के रोल में दिखे हैं. फिल्म की कहानी एक स्थानीय तंबाकू दुकान के मालिक की महत्वाकांक्षाओं और प्रेम जीवन पर केंद्रित है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Dry day

ड्राई डे फिल्म में जितेंद्र कुमार, श्रिया पिलगांवकर और अन्नू कपूर हैं. ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन सौरभ शुक्ला ने किया है. ये अमेजन प्राइम पर मौजूद है.

Tvf pitchers

‘टीवीएफ पिचर्स’ टीवीएफ द्वारा निर्मित एक वेब सीरीज है. यह चार दोस्तों नवीन, जीतू, योगी और मंडल की कहानी है, जिन्होंने एक साथ अपना वेंचर शुरू करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. ये जी5 पर उपलब्ध है.

Kota factory

जितेंद्र कुमार की ‘कोटा फैक्ट्री’ एक लोकप्रिय वेब सीरीज है. यह कोटा में आईआईटी-जेईई और एनईईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की कहानी दिखाती है. अब तक इसके दो सीजन आ चुके हैं और तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं. आप इसे घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Tvf bachelors

टीवीएफ बैचलर्स में भी जितेंद्र कुमार के किरदार का नाम जीतू है. कहानी बैचलर्स और उनकी दैनिक समस्याओं के बारे में है. इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Jaadugar

समीर सक्सेना द्वारा निर्देशित, ‘जादूगर’ में जितेंद्र कुमार एक जादूगर के रोल में दिखे हैं. उनके साथ मूवी में अरुशी शर्मा और जावेद जाफरी ने काम किया है. ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

Panchayat 3 का नया पोस्टर हुआ जारी, मेकर्स खोज रहे फुलेरा गांव के लिए नया सच‍िव, आप भी भेज सकते हैं CV

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >