Aashram में बॉबी देओल संग काम करने पर भोपा स्वामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे बीच ऑफ-स्क्रीन एक…

वेब सीरीज आश्रम के अबतक सारे सीजन दर्शकों को बीच काफी चर्चा में रहा. सारे सीजन को दर्शकों और आलोचकों ने काफी सराहा. अब सीरीज में भोपा स्वामी का रोल निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल ने बॉबी देओल संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी.

Aashram 3: प्रकाश झा की ओर से निर्देशित क्राइम ड्रामा सीरीज आश्रम को दर्शकों की तरफ से खूब तारीफ मिली है. आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 इसी साल 2 फरवरी को रिलीज किया गया था. एमएक्स प्लेयर पर ये स्ट्रीम हो रहा है और वह ही दर्शक इसे बिना पैसे खर्च किए देख सकते हैं. सीरीज में बाबा निराला का रोल बॉबी देओल निभाते हैं, तो भोपा स्वामी की भूमिका एक्टर चंदन रॉय सान्याल ने निभाया है. भोपा, बाबा निराला का खास साथी है, जो उसके हर सही-गलत काम में उसका साथ देता है. एक इंटरव्यू में चंदन ने बॉबी संग काम करने पर रिएक्ट किया.

आश्रम में बॉबी देओल संग काम करने पर चंदन रॉय सान्याल ने तोड़ी चुप्पी

चंदन रॉय सान्याल ने बॉबी देओल संग वेब सीरीज आश्रम में काम करने को लेकर कहा, ”बॉबी सर ने मुझ पर भरोसा किया और खूब प्यार दिया. प्रकाश सर भी चाहते थे कि हमारे बीच ऑफ-स्क्रीन एक दोस्ताना रिश्ता बने और वह हमारे प्रदर्शन में दिखे. हमने साथ में बहुत वक्त बिताया, बातें किया और खाना भी खाया. यहां तक कि शूटिंग के बीच एक-दूसरे का इंतजार भी किया. ये छोटे-छोटे पल ने हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को और बेहतर बना दिया.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

भोपा स्वामी के किरदार को लेकर क्या कहा चंदन ने?

वेब सीरीज आश्रम में चंदन रॉय सान्याल ने भोपा स्वामी का किरदार निभाने पर एएनआई से बात करते हुए कहा, ”शुरू से ही यह भूमिका निभाने के कारण, मुझे वे छोटी-छोटी बातें पता थीं जो भोपा स्वामी को यूनिक बनाती है. लोग उसके किरदार को पसंद करते हैं, जो उसे निर्दयी बनाती है, लेकिन एक लॉयल दोस्त भी. इस सीजन में, वह प्यार में पड़ जाता है और बाबा को धोखा भी देता है, जिसने दर्शकों को चौंका दिया. मुझे इस किरदार निभाने में काफी मजा आया, जिसके अलग-अलग शेड्स थे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >