Aashram 4: भोपा स्वामी ने वेब सीरीज के अपकमिंग सीजन को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- दिलचस्प मोड़ ने

Aashram 4: एमएक्स प्लेयर की मोस्ट अवेटेड सीरीज बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. अब भोपा स्वामी ने अपकमिंग सीजन को लेकर बड़ा हिंट दिया.

Aashram 4: क्राइम ड्रामा सीरीज आश्रम काफी पॉपुलर है. इसके दोनों सीजन ब्लॉकबस्टर साबित हुए. 2 फरवरी 2025 को एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई. जिसे दर्शकों ने काफी अच्छा रिसपांस दिया. अब भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल ने अपकमिंग सीजन और वेब सीरीज की सफलता को लेकर बात की.

चंदन रॉय सान्याल ने आश्रम 4 को लेकर कही ये बात

चंदन रॉय सान्याल ने मिड-डे के साथ हुई बातचीत में उम्मीद जताई कि अपकमिंग सीजन यानी आश्रम 4 में उनके किरदार भोपा स्वामी में दिलचस्प मोड़ जोड़े जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह राइटर पर निर्भर करेगा और उन्हें फिलहाल नहीं पता कि अगला सीजन में क्या नया देखने को मिलेगा. चंदन ने कहा, “मुझे यकीन है कि लेखक और जादू पैदा करेंगे, क्योंकि यह सीजन काफी शानदार तरीके से समाप्त हुआ है.”

आश्रम 3 की सफलता पर क्या बोले चंदन रॉय

चंदन रॉय सान्याल ने इस बारे में भी बात की कि कैसे लेटेस्ट सीजन दर्शकों के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ’ बन गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि यह एक बेहतरीन कहानी है, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इसे इतनी बड़ी संख्या में लोग पसंद करेंगे और यह ब्लॉकबस्टर बन जाएगा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 की क्या है कहानी

एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 में भोपा स्वामी ने बाबा निराला को हराया. शो के ऑफिशियल सारांश में कहा गया है, “न्याय दिया जाता है और बाबा जेल जाते हैं… एक विजयी पम्मी आश्रम में अपना स्थान पुनः प्राप्त करती है, क्योंकि आश्रम अपने नए नेता, भोपा स्वामी को अपनाता है, जो विश्वासघात, बदला और मोचन की इस गाथा में एक नया अध्याय लिखता है.” सीरीज में अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, सचिन श्रॉफ, अनुरीता झा और राजीव सिद्धार्थ जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इम्प्रेस किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >