Aashram 3 Part 2: बाबा निराला की वापसी और पम्मी का बदला, सस्पेंस से भरपूर कहानी, ये 5 कारण बनाते हैं इसे मस्ट वॉच शो

Aashram 3 Part 2: क्राइम ड्रामा ‘आश्रम’ में बॉबी देओल ने लीड रोल निभाया है, जो एक ढोंगी बाबा है. प्रकाश झा की ओर से निर्देशित वेब सीरीज का तीसरा सीजन पार्ट 2 रिलीज हो चुका हैं. ऐसे में अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे, तो यहां जानें इस सीजन क्या है खास.

Aashram 3 Part 2: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने उनकी लोकप्रियता लोगों के बीच बढ़ा दी. आश्रम सीजन 3 पार्ट 2, 27 फरवरी से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है. इस आप बिना पैसे खर्च किए देख सकते हैं. प्रकाश झा की ओर से निर्देशित इस क्राइम-ड्रामा ने बॉबी को एक ऐसे किरदार में पेश किया, जिसने सबको चौंका दिया. तीसरे सीजन पार्ट 2 को लेकर सोशल मीडिया पर रिव्यूज आने लगे हैं. नये सीजन में पम्मी पहलवान, बाबा निराला से बदला लेने के लिए वापस आ गई है, लेकिन इस बार उसने अपने प्लान में बदलाव किया है. कई सारे नये ट्विस्ट इस बारे दर्शकों को देखने मिलेंगे. चलिए आपको ऐसे 5 कारण बताते हैं, जिसकी वजह से आपको ये सीरीज देखनी चाहिए.

बाबा निराला की वापसी

बॉबी देओल एक बार फिर से निराला बाबा के रूप में वापस आ गए है. इस सीजन आपको देखने मिलेगा कि उनका बनाया हुआ साम्राज्य अब ढहने की कगार पर है. उनके फॉलोअर्स घट रहे हैं. उनके भक्तों का विश्वास उनपर से डगमगा रहा है. ऐसे में बाबा निराला को अपना नियंत्रण बनाने के लिए कुछ बड़ा करना होगा.

नई टर्न एंड ट्विस्ट देख होंगे हैरान

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 की कहानी जैसे-जैसे आगे बढती है, वैसे-वैसे नये टर्न आते हैं. हर किरदार इस बार काफी पावरफुल दिखा है. इस सीजन के अंत तक, जिन किरदारों को देखकर आपको लगेगा कि आप उन्हें अच्छे से जानते हैं, वह बदल जाएंगे.

पम्मी का नया रूप दिखेगा

पम्मी का एक समर्पित अनुयायी थी, लेकिन जब से बाबा निराला का असली चेहरा उसके सामने आया है, वह उससे बदला लेना चाहती है. वह अब योद्धा में परिवर्तन हो चुकी है. वह अपनी पकड़ आश्रम पर बनाने लगी है. दूसरी तरफ भोपा स्वामी भी आश्रम पर अपनी पकड़ मजबूत करता दिखेगा. पम्मी के बदले और भोपा के नियंत्रण बीच एक क्लैश देखने को मिलेगा.

रोचक और सस्पेंस से भरपूर कहानी

निर्देशक प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में नये मोड़ और रहस्योद्घाटन होते रहते हैं, जो दर्शकों को अपनी सीट से हिलने नहीं देगा.

देखने के लिए नहीं खर्च करने होंगे पैसे

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 को देखने के लिए आपको एक पैसा भी खर्च नहीं करना होगा. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं. इस रोमांचक क्राइम थ्रिलर का आनंद आप घर बैठे उठा सकते हैं.

Prabhat Khabar Ki Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >