Aashram 3 में बॉबी देओल संग काम करने पर पम्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- केवल पांच दिनों के…

Aashram 3: आश्रम 3 काफी इंतजार के बाद एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है. दर्शकों को बाबा निराला की कहानी काफी पसंद आ रही है. अब पम्मी का रोल निभाने वाली अदिति पोहनकर ने बॉबी देओल संग काम करने पर बात की.

Aashram 3: आश्रम ओटीटी पर सबसे पॉपुलर क्राइम ड्रामा सीरीज में से एक है. बॉबी देओल और अदिति पोहनकर स्टारर इस वेब सीरीज ने अलग-अलग सीजन की जबरदस्त कहानियों से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2, फरवरी 2025 में रिलीज हुई थी. अदिति उर्फ ​​पम्मी ने अब खुलासा किया कि वह और बॉबी देओल काफी करीब हो गए हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी उनके बीच कोई दूरी महसूस नहीं हुई.

अदिति पोहनकर ने आश्रम 3 में बॉबी देओल संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, अदिति पोहनकर ने बॉबी देओल के साथ रिलेशन पर बात की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बॉबी सर और मैं सीरीज के बाद काफी करीब हो गए हैं.” उन्होंने याद किया कि सीजन रिलीज होने के बाद बॉबी ने उन्हें फोन भी किया था. अदिति ने खुलासा किया कि शुरुआत में बॉबी से बात करने में झिझक थी, लेकिन यह केवल पांच दिनों के लिए थी. उसके बाद तो ऐसा लगा कि हम लोग एक दूसरे को जन्मों से जानते हों.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

ऑफस्क्रीन बॉन्ड की वजह अच्छी हुई ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री

बातचीत के दौरान, अदिति पोहनकर ने यह भी कहा कि उनकी ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग की वजह से ऑनस्क्रीन भी लोगों को हमारा कैरेक्टर देखने में मजा आया. उन्होंने बताया कि बॉबी देओल ने अपने सह-कलाकारों की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया. आश्रम बॉबी देओल के किरदार बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमता है.

क्या है आश्रम 3 की कहानी

लेटेस्ट सीजन में, अदिति पोहनकर ने पम्मी का किरदार निभाया है, जिसके साथ गलत व्यवहार किया गया है. वह बदला लेने की योजना बनाती है. शो के कलाकारों में चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, सचिन श्रॉफ, अनुरीता झा और राजीव सिद्धार्थ प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इस सीरीज का निर्देशन और निर्माण प्रकाश झा ने किया है. इसे पीजेपी टीम, माधवी भट्ट, संजय मासूम और अविनाश कुमार ने लिखा है. एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >