Aashram 3 में बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन करने पर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम इस मामले में काफी…

Aashram: वेब सीरीज आश्रम 3 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने काम किया था. ईशा ने सीरीज में सोनिया की भूमिका निभाई थी. एक इंटरव्यू में ईशा ने सीरीज में बाबा निराला उर्फ बॉबी देओल संग काम करने को लेकर बात की.

Aashram: वेब सीरीज आश्रम ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा और पसंद किया जाने वाला सीरीज है. सीरीज में बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल और अदिति पोहनकर मुख्य रोल निभाते हैं. इस सीरीज का निर्देशन और निर्माण प्रकाश झा ने किया है. सीरीज इतना पॉपुलर हुआ है कि अब इसका चौथा सीजन भी आने वाला है. एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी सीरीज में काम कर चुकी हैं. आश्रम सीजन 3 पार्ट 1 में सोनिया के किरदार में ईशा नजर आई थी. इसमें बॉबी संग उनके इंटीमेट सीन भी थे, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों बटोरी थी. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इंटीमेट सीन को फिल्माने के बारे में अपनी बातें रखी थी.

आश्रम सीजन 3 में अपने किरदार को लेकर ईशा गुप्ता ने क्या कहा?

आश्रम सीजन 3 पार्ट 1 में ईशा गुप्ता काफी ग्लमैरस अंदाज में नजर आई थी. बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान ईशा ने सीरीज में अपने बोल्ड सीन्स को लेकर कहा, “जब आप इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे हों, तो फिर कंफर्ट या अनकंफर्ट जैसी कोई बात नहीं रह जाती. कई लोगों को लगता है कि इंटीमेट सीन करना मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. जब तक आपकी निजी जिंदगी में कोई दिक्कत ना हो, तब तक ऑन-स्क्रीन इंटीमेसी कोई मसला नहीं बनता. हम इस मामले में काफी ओपन हैं.”

बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन को लेकर ईशा बोली- मुझे यकीन है कि…

वेब सीरीज आश्रम में बॉबी देओल संग अपने सीन्स को लेकर ईशा गुप्ता ने बताया कि “मुझे यकीन है कि बॉबी पहले भी अपने जीवन में ऐसे अनुभवों से गुजरे होंगे.” एक्ट्रेस ने बताया कि बॉबी इन सीन को लेकर पूरी तरह सहज थे. ईशा ने यह भी कहा कि कहानी की मांग के अनुसार चाहें वह चाहत हो या प्यार उसका पर्दे पर दिखना जरूरी होता है. एक्ट्रेस ने उम्मीद जताई कि उन्होंने और बॉबी ने उन सीन्स के साथ न्याय किया होगा.

वेब सीरीज आश्रम कहां देख सकते हैं?

वेब सीरीज आश्रम को आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. यहां आपको बिना पैसे खर्च किए सीरीज देखने मिल जाएगी. सीरीज में बॉबी देओल और अदिति पोहनकर के अलावा त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, राजीव सिद्धार्थ,सचिन श्रॉफ ने अहम किरदार निभाया है.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >