Aashram 3 के भोपा स्वामी इतने करोड़ के हैं मालिक, आश्रम 3 में बॉबी देओल के मुकाबले ली थी इतनी फीस

Aashram 3: एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम में भोपा स्वामी का किरदार निभाकर चंदन रॉय सान्याल ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. आइये जानते हैं वह कितने करोड़ के मालिक हैं.

Aashram 3: एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है. सीरीज बाबा निराला (बॉबी देओल) और भोपा स्वामी (चंदन रॉय सान्याल) के भाग्य के उलटफेर के साथ समाप्त हुई. फैंस चंदन रॉय की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं. एक्टर ने भी वेब सीरीज के ब्लॉकबस्टर होने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगा था कि दर्शक इसे इतना ज्यादा प्यार देंगे. आइये एक नजर उनके नेटवर्थ पर डालते हैं.

कितने करोड़ के मालिक हैं भोपा स्वामी

पॉपुलरबायो.कोम की रिपोर्ट के अनुसार आश्रम के भोपा स्वामी की नेटवर्थ करीब 38 करोड़ के आसपास है. उनके पास आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियां भी है. आश्रम 3 के लिए चंदन ने 15 लाख से 25 लाख के बीच चार्ज किया है.

इस फिल्म से किया था डेब्यू

मशहूर अभिनेता का जन्म 30 जनवरी, 1980 को नई दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ था. उन्होंने रायसीना बंगाली स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की और बाद में जाकिर हुसैन कॉलेज से गणित में ऑनर्स की डिग्री ली. चंदन रॉय ने 2006 की फिल्म रंग दे बसंती में बटुकेश्वर दत्त की एक छोटी भूमिका से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. हालांकि साल 2009 में फिल्म कमीने में मिखाइल के रूप में उनके दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें पहचान दिलाई.

कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं चंदन रॉय

चंदन रॉय सान्याल ने बंगाली सिनेमा में भी काम किया है. जिसमें अपराजिता तुमी और टोपे शामिल है. इसके अलावा वह हिंदी फिल्म फालतू, डी डे, जजबा, सनक और जब हैरी मेट सेजल जैसी मूवीज का भी हिस्सा रहे. फिल्मों के अलावा सान्याल ने डिजिटल स्पेस में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्हें आश्रम में भोपा स्वामी के रूप में काफी पॉपुलैरिटी मिली. वह परछाई, भ्रम, फॉरबिडन लव और रे जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >