OTT पर हर दिन चाहते हैं कुछ नया देखना, जियो सिनेमा पर इन शोज को न करें मिस, स्ट्रेस निकलेगा बाहर

OTT: अगर आप भी फ्री टाइम में या फिर ऑफिस से आने के बाद ये सोचते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज क्या नया देखा जाए, तो आज हम आपके लिए जियो सिनेमा पर मौजूद कुछ जबरदस्त रियालिटी शोज और फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप देखकर एंटरटेनमेंट कर सकते हैं.

OTT: ओटीटी लवर्स हर दिन बस एक ही चीज की टेंशन लेते हैं, कि आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नया क्या देख सकते हैं. अगर आपको भी रोज यही चिंता सताती है और ऑफिस या फिर घर के कामों के बाद सोचते हैं कुछ हल्का फुल्का शो देखना का तो आपके लिए जियो सिनेमा परफेक्ट है. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस ओटीटी 3 से लेकर लॉफ्टर शोज, स्प्लिट्सविला 15 जैसे जबरदस्त रियालिटी शोज का मजा ले सकते हैं. अगर आप मूवीज और वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो इसमें कई ऑपशन्स मिल जाएंगे.

लॉफ्टर शोज

बहुत ही कम समय में लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. यह शो लगातार टीआरपी चार्ट में भी अपना कब्जा जमाए हुए है. इसके हर एक एपिसोड काफी मजेदार होते हैं, साथ ही आप नए डिश भी बनाना सीख सकते हैं. रियालिटी शोज के नए एपिसोड शनिवार और रविवार को आते हैं. ऐसे में या तो वीकेंड में या फिर वीक डेज में इसे देखा जा सकता है. भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, रीम शेख, निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, एली गोनी, राहुल वैद्य, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे जैसे स्टार्स अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को हंसने पर लोटपोट कर देते हैं.

बिग बॉस ओटीटी 3

अनिल कपूर की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 यूं तो अब फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. लेकिन अभी भी गेम में हर दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां अरमान मलिक, विशाल पांडे, साई केतन राव, सना मकबूल, कृतिका मलिक और लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी, रणवीर शौरी अब भी गेम में बने हुए है. हर वीकेंड का वार पर अनिल कपूर आते हैं और इन लोगों की क्लास लगाते हैं. आप इस हर दिन एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट कभी सड़कों पर बांटा करता था पर्चे, आज जबरदस्त गेम से दर्शकों का बना फेवरेट

Also Read- KBC 16 OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा अमिताभ बच्चन का क्विज शो, नोट कर लें डेट

Also Read- Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने किया ये ख़ुलासा, बोले- मुझे ट्रॉफी से ज़्यादा…

स्प्लिट्सविला 15

स्प्लिट्सविला 15, जिसे स्प्लिट्सविला एक्स5 के नाम से भी जाना जाता है, एमटीवी की पॉपुलर रियालिटी शोज में से एक है. उदयपुर में फिल्माया गया और सनी लियोन और तनुज विरवानी की ओर से होस्ट किए गए शो की स्ट्रीमिंग 30 मार्च, 2024 को एमटीवी इंडिया पर शुरू हुई थी. इसमें जियो सिनेमा पर भी एंजॉय किया जा सकता है. इस रियालिटी शो में लड़के और लड़कियां अपने आइडियल मैच को ढूढ़ते हैं और फिर टास्क करते हुए जीत की तरफ आगे बढ़ते हैं.

पिल

राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्मित पिल एक सराहनीय प्रयास है. पिल चार ईमानदार व्यक्तियों की कहानी को दिखाती है, जो दवाओं के एक बड़े निर्माता और निर्यातक फॉरएवर केयर फार्मा को लेते हैं. फिल्म की कहानी रितेश देशमुख के किरदार के ‘मेडिसिन अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ में ट्रांसफर होने से शुरू होती है. नई जगह जाकर उन्हें फार्मा इंडस्ट्री में चल रहे कई ऐसे स्कैम्स और फ्रॉड्स के बारे में पता चलता है.

प्राइमटाइम विथ मूर्ति

यह फैमिली ड्रामा सीरीज इंग्लिश, हिंदी और तमिल में पेश की गई है, जिसका लक्ष्य आज के भारतीय युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का आसानी से सामना करने और हर लोगों के साथ तालमेल कैसे बिठाये ये दिखाना था. यह शो एक मॉडर्न इंडियन साउथ फैमिली पर कैंद्रित है, जिसमें जेन जी बच्चों और उनके परिवारों को दिखाया गया है.

Also Read- Mr and Mrs mahi ott: नेटफ्लिक्स पर आ रही है राजकुमार और जान्हवी की रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा, जानिए कब और कहां देखें यें फिल्म

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >