Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, विशाल ददलानी ने कहा- खुलकर जियो

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया और म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई. विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सफलता हमेशा शांति और संतोष नहीं देती. फैंस और कलाकारों ने इस फैसले पर अपनी भावनाएँ साझा कीं.

Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग से अरिजीत सिंह के संन्यास लेने के ऐलान ने म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर जहां फैंस भावुक नजर आए, वहीं कई कलाकारों ने इस फैसले को आत्ममंथन और नए सफर की शुरुआत बताया. इसी कड़ी में अब सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी का रिएक्शन सामने आया है.

विशाल ददलानी का सोचने पर मजबूर करने वाला पोस्ट

विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लिखा कि सफलता कभी भी शांति और संतोष की गारंटी नहीं होती. उन्होंने यह भी कहा कि दौलत और ताकत इंसान को सुरक्षित नहीं बनाती. विशाल ने लोगों को सलाह दी कि खुद से झूठ बोलकर जीने से बेहतर है, अपनी सच्चाई को स्वीकार कर पूरी जिंदगी खुलकर जिएं.

फैंस को छू गया विशाल का मैसेज

विशाल की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने लिखा कि ये बातें आज के समय में हर इंसान को समझनी चाहिए. फैंस का मानना है कि विशाल की यह बात अरिजीत सिंह के फैसले से काफी मेल खाती है और एक कलाकार के अंदर चल रही उथल-पुथल को बयां करती है.

श्रेया घोषाल ने भी किया सपोर्ट

अरिजीत के ऐलान के बाद सिंगर श्रेया घोषाल ने भी खुलकर उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह किसी युग का अंत नहीं, बल्कि अरिजीत के लिए एक नए दौर की शुरुआत है. श्रेया के मुताबिक, अरिजीत जैसे कलाकार को किसी एक फ्रेम में बांधा नहीं जा सकता.

कब और कैसे किया अरिजीत ने ऐलान

मंगलवार को अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वह अब किसी भी नई फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. उन्होंने अपने म्यूजिकल सफर को खूबसूरत बताते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह अब आगे भारतीय शास्त्रीय संगीत पर ध्यान देना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh Retirement: प्लेबैक सिंगर के तौर पर ये है अरिजीत सिंह का आखिरी गाना, फिल्मों में गाने से लिया संन्यास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >