VIRAL VIDEO: क्या से क्या हो गए विशाल, रुला देगी सुपरस्टार रहे साउथ के एक्टर की ये हालत

South Actor Vishal Viral Video: साउथ सुपरस्टार विशाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर के हाथ कांपते हुए दिख रहे हैं. विशाल की ऐसी हालत देखकर नेटिजन्स परेशान है और पूछ रहे हैं कि उन्हें आखिरकार क्या हुआ है.

South Actor Vishal Viral Video: साउथ एक्टर विशाल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर जल्द ही निर्देशक सुंदर सी की ओर से निर्देशित फिल्म गजा राजा से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है. मूवी 12 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच सोशल मीडिया पर विशाल की एक वीडियो वायरल हो रही है. इसमें उनके हाथ बुरी तरह कांप रहे हैं. फैंस एक्टर की यह हालत देखकर काफी परेशान है.

विशाल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विशाल बुखार से पीड़ित होने के बावजूद मीडिया से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. उनका हाथ बुरी तरह कांप रहा है. फिर भी वह अपनी फिल्म के बारे में इवेंट में मौजूद लोगों को बता रहे हैं. नेटिजन्स सुपरस्टार की ऐसी हालत देखकर काफी परेशान है.

विशाल की तारीफ में फैंस ने कही यह बात

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, मेरा तो दिल बैठ गया.. उनको इस हालत में देखकर. एक दूसरे यूजर ने लिखा, इसको कहते हैं सुपरस्टार, बुखार होने के बावजूद भी वह इवेंट में पहुंचे… हाथ और आवाज कांपा फिर भी हिम्मत नहीं हारी… सलाम है आपको सर. एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या बात है… आपसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है… आप जरूर सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे.

माधा गजा राजा के बारे में

फिल्म माधा गजा राजा में सुपरस्टार विशाल के अलावा अंजलि, वरालक्ष्मी सरथकुमार, सतीश, सोनू सूद और दिवंगत मनोबाला जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. यह मूवी पहले 2013 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण हो नई पाई. अब यह 12 जनवरी को रिलीज होगी. फैंस साउथ की इस फिल्म को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें- Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म में एक्टिंग के लिए नहीं लिए पैसे, विलेन प्रभुदेवा को देंगे कड़ी टक्कर

यह भी पढ़ें- Game Changer के प्री रिलीज इंवेट के बाद राम चरण के 2 फैंस की हुई मौत, प्रोड्यूसर ने किया यह बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >