Viral Video: सोनू के घर से भागने के बाद भिड़े का हुआ बुरा हाल? टीचिंग छोड़ चलाने लगे रिक्शा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फेम मंदार चंदवाडकर का ई-रिक्शा चलाते हुए वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर फैंस हैरान हो गए.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में भिड़े की भूमिका मंदार चंदवाडकर निभाते हैं. इन दिनों ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि भिड़े अपनी बेटी सोनू के लिए अच्छा रिश्ता खोज रहे हैं. हालांकि सोनू के दिल में टप्पू है. इस बीच मंदार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हो गए. वीडियो में एक्टर ई-रिक्शा चलाते दिख रहे हैं. जिसके बाद वीडियो पर कमेंट कर उनसे पूछने लगे कि वह क्या कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सोनू के घर से भागने के बाद भिड़े भाई का ये हाल हो गया. एक यूजर ने लिखा, भिड़े भाई का नया बिजनेस. एक यूजर ने लिखा, भिड़े भाई ये किस लाइन में आ गए. हालांकि एक्टर ने मस्ती के लिए ई-रिक्शा चलाया है और वह असली में ई-रिक्शा चालक नहीं बन गए है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

मंदार चंदवाडकर ने फैंस से पूछा ये सवाल

वहीं, मंदार चंदवाडकर ने अपना वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, शूटिंग के बीच मजेदार समय. भिड़े के सखाराम का रिश्तेदार है ये. मैं चाहता हूं कि आप इसको कोई अच्छा नाम दें. जिसका नाम अनोखा होगा उसके कमेंट को मैं लाइक करूंगा और उसे अपनी पोस्ट में मेंशन करूंगा..सोचो सोचो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >