Viral Video: सीधी-साधी टीवी पर दिखने वाली 'अक्षरा' असल जिंदगी में नहीं हैं बिलकुल संस्कारी? सास ने सरेआम खोल दी पोल

Viral Video: टीवी की अक्षरा यानी हिना खान की सास ने शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में मजाक-मजाक में कहा कि असल जिंदगी में हिना बिल्कुल भी संस्कारी नहीं हैं. देखें वायरल क्लिप.

Viral Video:टीवी की पॉपुलर बहू हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली हिना फिलहाल अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं. इसी शो का एक एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हिना की सास ने मजेदार अंदाज में उनकी पोल खोल दी.

शो के दौरान हिना की सास ने कहा,”जब हिना ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभा रही थीं, तब मैं रोज यही दुआ करती थी कि मुझे भी ऐसी बहू मिले. बहू तो वैसी मिल गई, लेकिन उतनी संस्कारी नहीं है.” यह सुनकर शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी ने भी मजाक में कहा कि टीवी पर जैसा रोल था, असल जिंदगी में हिना वैसी नहीं हैं. इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

सास ने बताया- हिना खान के नखरे

एपिसोड में हिना की सास ने आगे यह भी कहा, “हिना खाने में बहुत नखरे करती है. मैं रोज घर पर अलग-अलग डिश बनाती हूं, लेकिन इसे हमेशा कुछ न कुछ कमी निकालनी होती है. जबकि खाने के मामले में इसे ज्यादा जानकारी नहीं है.”

अब एपिसोड का यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, यह सब मजाक-मस्ती के माहौल में कहा गया, जिससे साफ है कि हिना और उनकी सास के बीच का रिश्ता काफी दोस्ताना और प्यारा है.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Record: वर्ल्डवाइड ‘वॉर 2’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऋतिक की ब्लॉकबस्टर को पछाड़ बनी चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >