Janta Curfew: अपना-अपना घरे भईया डटल रह.. भोजपुरी स्टार निरहुआ का जनता से अपील

dinesh lal yadav nirahua- भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों से 'जनता कर्फ्यू' को सफल बनाने की अपील की है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) पूरे देश में तेजी से फैल रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोगों से रविवार को ‘जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) लगाने की अपील की है. ऐसे में अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों से ‘जनता कर्फ्यू’ को सफल बनाने की अपील की है. निरहुआ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है.

निरहुआ ने एक टिकटॉक विडियो बनाया है. इस विडियो को उन्होंने अपने इंस्टा पर भी शेयर किया है. इस टिकटॉक विडियो के लिए अपने ही एक पुराने गाने ‘निरहुआ सटल रहे’ को चुना है. इसी गाने के तर्ज पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए निरहुआ ने एक नया गाना अपने फैंस को दिया है. इस गाने के जरिये उन्होंने सभी से अपील की है कि वे अपने घर में रहें.

निरहुआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निरहुआ अपने अंदाज में गाते हैं, आज घरे में खईय- नहईय…कहीं बाहरा न घूमे तू जइह….9 बजे राती ले सबसे कटल रह…अपना-अपना घरे भईया डटल रह…

इससे पहले भी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें लिखा था, यह कर्फ्यू नहीं बल्कि केअर फॉर यू है. ऐसे में हम सब लोगों को मिलकर इसे सफल बनाना है.

वहीं, पीएम मोदी के इस मुहिम पर कई बॉलीवुड सितारों ने उनका साथ दिया है. सबने अपने-अपने तरीके से लोगों और फैंस को कोरोना वायरस से बचने के तरीके बताये है. हाल ही में बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरुक कर रहे है. वीडियो में उन्होंने कहा है कि, ‘बस में, ट्रेन में मार्केट में, हर जगह तो काहे को पंगे ले रहे हो बाहर जाने के लिए. ये कोई पब्लिक हॉलिडे नहीं है भाई. ये बड़ा सीरियस मामला है. ये सब बंद करो, मास्क पहनो, सुरक्षित रखो अपने आपको, हाथ धो, साफ-सुथरे रहो, लोगों से दूर रहो, ये सब करने में क्या दिक्कत है आपको? अगर किसी की जान बच रही है, सैंकड़ों जानें बच रही हैं. आपकी जान बच रही है तो क्यों नहीं कर रहे हो आप. करो यार. ये जिंदगी का सवाल है. प्लीज, ये मेरी दरख्वास्त है. थैंक्यू’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >