Viral Girl Monalisa: साल 2025 के महाकुंभ से अचानक चर्चा में आईं मोनालिसा आज सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं. अब एक बार फिर मोनालिसा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की है और इन दिनों दोनों हनीमून एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. कपल के हनीमून ट्रिप की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं.
हनीमून मना रहा है कपल
सोशल मीडिया पर मोनालिसा और फरमान खान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में दोनों केरल के समुद्र किनारे छुट्टियां मनाते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में मोनालिसा कैजुअल लुक में पैंट-शर्ट पहने नजर आ रही हैं और उनके बाल भीगे हुए दिख रहे हैं. वहीं फरमान खान जींस और बनियान में दिखाई दे रहे हैं. फोटो देखकर साफ लगता है कि यह कपल अपने खास पलों को खुलकर एंजॉय कर रहा है. जैसे ही यह तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई, लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया.
केरल के मंदिर में की थी शादी
मोनालिसा और फरमान खान ने केरल के एक मंदिर में शादी की थी. इस शादी में दोनों परिवारों का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था. शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा शुरू हो गई थी. मोनालिसा ने बताया था कि उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की, क्योंकि वह फरमान खान से प्यार करती हैं. दोनों की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी और वहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई. बाद में मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन जांच में यह साफ हुआ कि मोनालिसा बालिग हैं. इसके बाद उन्हें अपने पति फरमान खान के साथ जाने की अनुमति दे दी गई.
फिल्मों और म्यूजिक वीडियो का ऑफर
महाकुंभ से वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों में भी काम मिल गया. वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म द डायरी ऑफ मनिपुर में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा उनका म्यूजिक वीडियो सादगी भी रिलीज हो चुका है. खबर है कि मोनालिसा जल्द ही साउथ सिनेमा की एक फिल्म में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ उनके पति फरमान खान भी नजर आ सकते हैं.
यह भी पढे़ं: मोनालिसा का पुराना वीडियो वायरल, बोली-पापा मम्मी की पसंद से करूंगी शादी
