Mahavatar: विक्की कौशल अपने हर किरदार के लिए अलग तरह की तैयारी करने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं. वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने लुक और बॉडी लैंग्वेज पर भी खास मेहनत करते हैं. अब एक बार फिर एक्टर अपनी अगली फिल्म 'महावतार' के लिए बड़े फिजिकल चेंज की तैयारी में जुटने वाले हैं. डायरेक्टर अमर कौशिक की इस फिल्म में भगवान परशुराम का किरदार निभाने के लिए विक्की को बड़ा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करना होगा. बताया जा रहा है कि उनकी ट्रेनिंग सितंबर से शुरू होगी, जबकि फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है.
Vicky Kaushal to Gain Weight: परशुराम के किरदार के लिए बढ़ाना होगा वजन
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल इस फिल्म के लिए 25 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाएंगे. इससे पहले उन्होंने फिल्म 'छावा' के लिए भी अपने शरीर में बड़ा बदलाव किया था, लेकिन इस बार उनकी तैयारी उससे भी ज्यादा कठिन मानी जा रही है. पौराणिक मान्यताओं में भगवान परशुराम को बेहद शक्तिशाली योद्धा माना जाता है. ऐसे में उनके व्यक्तित्व को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए विक्की को मजबूत कंधे, चौड़ी छाती और भारी-भरकम फिजीक तैयार करनी होगी. इसके लिए वजन बढ़ाने के साथ मसल्स स्ट्रेंथ पर भी लगातार काम किया जाएगा.
Vicky Kaushal to Reunite with His Fitness Coach: पुराने फिटनेस कोच के साथ फिर करेंगे काम
इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए विक्की एक बार फिर फिटनेस कोच तेजस लालवानी के साथ काम करेंगे. दोनों इससे पहले 'छावा' में भी साथ काम कर चुके हैं. वहीं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट अल्केश शरोट्री उनकी डाइट और रिकवरी प्लान तैयार करेंगे. बताया जा रहा है कि उनके लिए खास ट्रेनिंग शेड्यूल बनाया गया है. इसमें स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट, बेंच प्रेस, पुल-अप्स और कई कंपाउंड एक्सरसाइज शामिल होंगी. समय के साथ वर्कआउट की तीव्रता और वजन दोनों बढ़ाए जाएंगे, ताकि शरीर में तेजी से मसल्स विकसित हो सकें.
Vicky Kaushal's Diet Plan Changes: डाइट में भी होगा बदलाव
सिर्फ जिम में घंटों पसीना बहाना ही इस ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि विक्की की डाइट में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे. उनकी रोजाना कैलोरी बढ़ाई जाएगी, ताकि शरीर को मसल्स बनाने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिल सके. इसके अलावा हाई-प्रोटीन फूड, डेयरी प्रोडक्ट्स, ड्राई फ्रूट्स और होल ग्रेन्स को उनकी डाइट का अहम हिस्सा बनाया जाएगा. फिटनेस एक्सपर्ट्स रिकवरी पर भी बराबर ध्यान देंगे. इसलिए पर्याप्त नींद और हर मसल ग्रुप को दोबारा ट्रेनिंग देने से पहले जरूरी आराम भी दिया जाएगा.
Vicky Kaushal to Learn Archery: तीरंदाजी की भी लेंगे ट्रेनिंग
भगवान परशुराम का किरदार सिर्फ दमदार शरीर की मांग नहीं करता, बल्कि युद्ध कौशल भी इसकी अहम जरूरत है. इसी वजह से विक्की कौशल को तीरंदाजी की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. माना जा रहा है कि इससे वह फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को अधिक वास्तविक और प्रभावशाली तरीके से निभा सकेंगे. फिलहाल फिल्म के मेकर्स ने ट्रेनिंग शेड्यूल या शूटिंग को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर विक्की कौशल का शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Love & War Update: रणबीर-आलिया-विक्की की फिल्म की पहली झलक जल्द होगी रिलीज? सामने आई अपडेट
