Gangs of Wasseypur की शूटिंग के दौरान किसी तरह जान बचाकर भागे थे विक्की कौशल, जानें ये क्या हुआ था

Gangs of Wasseypur: विक्की कौशल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की हाल ही में आई फिल्म बैड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. अब विक्की ने एक किस्सा शेयर किया है, गैंग्स ऑफ वासेपुर की शूटिंग के दौरान उनकी जान बाल-बाल बची थी.

Gangs of Wasseypur: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन-दिनों अपनी हालिया रिलीज बैड न्यूज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म को दर्शकों से काफी तारीफे मिल रही है. ये बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है. इसने तीन दिनों में करीब 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अभिनेता ने हाल ही में अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर की शूटिंग के दौरान की कुछ अजीबो-गरीब घटना शेयर की. जिसे सुनकर आप काफी परेशान हो जाएंगे.

विक्की कौशल ने रेत माफिया के साथ हुई डरावनी घटना को किया याद

विक्की कौशल ने तन्मय भट्ट के साथ एक इंटरव्यू में बताया, ”गैंग्स ऑफ वासेपुर में जो कोयला तस्करी दिखाई गई थी, वो असली थी. हमने इसे शूट किया. एक घटना तब घटी जब हम अवैध रेत खनन के सीन्स कैद करने गए. मैं शॉक्ड था, क्योंकि पहली बार मुझे एहसास हुआ कि यह सब इतना खुलेआम होता है कि आपको लगेगा ही नहीं कि यह सच में तस्करी हो रही है. आपको लगेगा कि यह ठीक से चलने वाला बिजनेस है, क्योंकि वहां सिर्फ दो ट्रक नहीं खड़े थे, 500 ट्रक खड़े थे.”

Also Read- Bad newz: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की अनोखी कहानी…जानें क्यों देखनी चाहिए है यह फिल्म

Also Read- विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुड न्यूज आएगी तो…

Also Read- Bad Newz Box Office Collection: ओपनिंग डे पर इतना कमा सकती है विक्की कौशल की फिल्म, इस शख्स ने की भविष्यवाणी

किसी तरह रेत माफिया से जान बचाकर भागे थे विक्की कौशल

उन्होंने आगे कहा, ”हम उन्हें छिपकर शूट कर रहे थे और कुछ लोग आ गए. हमारे आसपास 500 लोग थे. कैमरा अटेंडेंट एक बूढ़ा आदमी था. उस आदमी ने यूनिट को फोन करके कहा कि कैमरा समय पर नहीं आएगा, क्योंकि हम यहां एक स्थिति में फंस गए हैं. फोन पर उसकी बातें सुनकर वहां मौजूद व्यक्ति को लगा कि वह किसी प्रभावशाली व्यक्ति को फोन कर रहा है. उस आदमी ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा, उससे कैमरा छीन लिया और हमें धमकी दी कि वे कैमरा तोड़ देंगे. हम दोनों की पिटाई होने वाली थी. हम किसी तरह भाग निकले और अपनी जान बचाई.”

कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं विक्की कौशल

विक्की ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नीरज घेवान की फिल्म मसान से की थी. बाद में उन्होंने रमन राघव 2.0, राजी, संजू, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सरदार उधम और सैम बहादुर जैसी फिल्मों से खुद को साबित किया. विक्की को हाल ही में आनंद तिवारी की बैड न्यूज में तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया के साथ देखा गया था.

Entertainment Trending Videos

Also Read- झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली इस औरत के मुरीद हुए विक्की कौशल, जान लें वजह़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >