Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही इन वेब सीरीज को देख, भूल जाएंगे ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘मुंज्या’

Upcoming OTT Releases: ये हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते जबरदस्त कहानी, एक्शन और थ्रिल वाली फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं.

Upcoming OTT Releases: हसीन दिलरूबा, कल्कि 2898 एडी और मुंज्या जैसी एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखने के बाद अगर आप भी नई थ्रिलिंग कहानी और जबरदस्त एक्शन का इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि इस हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्मों की ओटीटी पर बौछार होने वाली है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा.

बडी

इस साल टॉलीवुड फिल्मों और सीरीज का दबदबा देखने को मिला है. ऐसे में अगर आप भी किसी दमदार साउथ की सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो अल्लू सिरीश की बडी को देखने के लिए तैयार हो जाइए. इस वेब सीरीज की कहानी ट्रैफिक कंट्रोल ऑफिसर की है, जिसका नाम पल्लवी है. पल्लवी का एक्सीडेंट हो जाता है और उसकी आत्मा उसके शरीर से निकलकर एक टेडी बियर में घुस जाती है. इस एक्शन सीरीज को आप 30 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Kalki 2898 AD OTT Release Date: प्रभास की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Also Read: Munjya OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म मुंज्या, अकेले देखने की ना करें हिम्मत, नहीं तो निकल जाएगी चीख

ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 4

एक्शन सीरीज के बाद थोड़ी मारधाड़ वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज देखना हो तो ‘ओनली मर्डर्स द बिल्डिंग 4’ की डेट नोट कर लीजिए. इस वेब सीरीज की कहने तीन दोस्तों की है, जो क्राइम पर बेस्ड एक पॉडकास्ट शुरू करते हैं. इसे आप 27 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

आईसी 814- द कंधार हाईजैक

अभिनव सिन्हा की इस वेब सीरीज के नाम से आप समझ गए होंगे इसकी कहानी एक हाईजैक की घटना के इर्द गिर्द घूमती है. लेकिन आपको बता दें कि इस अपकमिंग सीरीज की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जो साल 1999 में हुए हाईजैक की है. यह सीरीज 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही है.

मुर्शीद

एक्शन और क्राइम से भरपूर इस अपकमिंग फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो पहले एक खतरनाक डॉन हुआ करता था. लेकिन अपने परिवार के लिए वह उन सब काम को छोड़कर एक साधारण जीवन जीता है. लेकिन अचानक जब उसके बेटे पर बात बन आती है, तो वह अपने पुराने अवतार में चला जाता है. इस फिल्म को जी5 पर 30 अगस्त को देख सकते हैं.

गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू अंपायर

गॉडजिला की दुनिया देखने में दिलचस्पी है तो तैयार हो जाइए. क्योंकि इस बार थिएटर्स और टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर 29 अगस्त को ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू अंपायर’ रिलीज होगा. इसकी कहने किंग कॉन्ग और गॉडजिला के बीच के मुकाबले को दिखाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >