‘धुरंधर 2’ का किला उखाड़ने अप्रैल में रिलीज हो रहीं ये फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट

Upcoming Movies 2026: अप्रैल 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के जबरदस्त क्रेज के बीच बाकी फिल्मों के सामने बड़ी चुनौती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 को टक्कर दे पाती है? जानिए उन फिल्मों के बारे में…

Upcoming Movies 2026: साल 2026 मूवी लवर्स के नाम रहने वाला है और खास कर आने वाला अप्रैल का महीना. अप्रैल में 1, 2 नहीं बल्कि कई धमाकेदार फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली हैं. अप्रैल के महीने में ही सलमान खान की मातृभूमि भी रिलीज होगी, जिसकी चर्चा पहले से ही बनी हुई है. एक तरफ जहां बड़ी-बड़ी फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. इसी बीच धुरंधर 2 का ऐसा दबदबा बना है कि दूसरी फिल्मों की राह थोड़ी मुश्किल होती दिख रही है. दरअसल, मार्च में रिलीज हुई धुरंधर 2 ने ऐसा माहौल बना दिया है कि बाकी फिल्मों के लिए चुनौती खड़ी हो गई है. अप्रैल महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं. आइए, उन फिल्मों के बारे में जानते हैं…

चिरंजीवी हनुमान-द इटरनल

इनमें सबसे पहले नाम आता है चिरंजीवी हनुमान-द इटरनल का, जो 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म भगवान हनुमान की कहानी पर आधारित है और खास बात ये है कि इसे AI टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार किया गया है.

आवारापन 2

इसके बाद 3 अप्रैल को आवारापन 2 के आने की चर्चा है, हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

गिन्नी वेड्स सनी 2

24 अप्रैल को गिन्नी वेड्स सनी 2 भी सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, जिसमें रोमांस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा.

भूत बंगला

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर भी काफी चर्चा है. पहले इसकी रिलीज 10 अप्रैल बताई गई थी, लेकिन अब खबर है कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. 

मातृभूमि

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि (‘बैटल ऑफ गलवान’) भी अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी डेट को लेकर अभी कन्फर्मेशन नहीं आया है.

यह भी पढे़ं: सलमान खान साउथ के इस डायरेक्टर के साथ बनाने जा रहे फिल्म, लीक हुई जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >