Uljah: मिस्टर एंड मिसेज माही की सक्सेस के बाद फिर से थियेटर्स में जलवा बिखेरेंगी जान्हवी कपूर, सुलाझाएंगी कई राज

Uljah: मिस्टर एंड मिसेज माही की ग्रैंड सक्सेस के बाद जान्हवी कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. उनकी नई फिल्म उलझ का नया पोस्टर आउट हुआ है. जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

Uljah: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हाल ही में राजकुमार राव संग उनकी मूवी मिस्टर एंड मिसेज रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. अब एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट उलझ से धमाल मचाने के लिए तैयार है. आज मूवी का नया पोस्टर आउट हुआ और रिलीज डेट भी अनाउंस किया गया.

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का नया पोस्टर आउट

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया. इसमें अभिनेत्री बॉस लेडी बनी हुई है. उनके आसपास कई लोग है, जो संदिग्ध की तरह लग रहे हैं. फोटो के कैप्शन में लिखा था, “हर चेहरा एक कहानी कहता है और हर कहानी एक जाल है! इस #उलझ को सुलझाओ 2 अगस्त से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में! #UlajhInCinemas2ndAug!”

Read Also- जान्हवी कपूर की फिल्में हुईं डिब्बाबंद: 350 करोड़ की पिक्चर से पहले ये 4 बड़ी फिल्में हुईं रद्द

Read Also- The Great Indian Kapil Show: जान्हवी कपूर को एक्ट्रेस नहीं बनाना चाहती थीं श्रीदेवी, राजकुमार राव के वैनिटी में हमेशा होती है ये खास चीज

Read Also- कपिल शर्मा ने जान्हवी कपूर को उनके बॉयफ्रेंड के नाम से चिढ़ाया, बोले- आप जिस शिखर पर हैं…

फिल्म उलझ के बारे में

फिल्म उलझ ने अपने दिलचस्प टीजर की बदौलत पहले ही सिनेमाई दुनिया में एक हलचल पैदा कर दी थी. प्रतिभाशाली जोड़ी, परवीज शेख और सुधांशु सरिया की ओर से लिखित और कुशल अतिका ​​चौहान की ओर से तैयार किए गए डायलॉग के साथ, यह फिल्म दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगी. आदिल हुसैन, जितेंद्र जोशी और राजेंद्र गुप्ता जैसे प्रभावशाली कलाकारों के साथ, उलझ एक युवा आईएफएस अधिकारी की जर्नी को दिखाती है, जिसका किरदार जान्हवी ने निभाया है. वह कई चुनौतियों का भी सामना करती है.

जान्हवी कपूर इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, उलझ के अलावा, जान्हवी कपूर की झोली में देवरा भी हैं. फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में होंगे. इसके अलावा, वह मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरसी16’ में राम चरण के साथ भी एक्टिंग करेंगी. जान्हवी ने अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लिए धर्मा प्रोडक्शंस और प्रतिभाशाली वरुण धवन के साथ सहयोग किया है.

Read Also- Mr and Mrs Mahi: नो धोनी ना कोहली, इस क्रिकेटर की फैन हैं जान्हवी कपूर, नाम जान हो जाएंगे खुश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >