SSC विवाद और FIR के बीच Bigg Boss के घर में होगी Nitish Rajput की एंट्री? सलमान के शो को लेकर अपडेट

गंभीर सामाजिक मुद्दों और रिसर्च-बेस्ड वीडियो के लिए मशहूर यूट्यूबर नितीश राजपूत जल्द सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ सकते हैं. जानिए सुल्तानपुर से बिग बॉस के मंच तक का उनका सफर और उनके हालिया विवाद.

Youtuber and Educator Nitish Rajput to Enter Bigg Boss 20: लोकप्रिय यूट्यूबर और एजुकेटर नितीश राजपूत का नाम इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर रियलिटी शो की दुनिया तक चर्चा में है. रिपोर्ट्स की माने तो वह जल्द ही सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं. उनकी एंट्री की खबर इसलिए भी खास है, क्योंकि नितीश अब तक सामाजिक मुद्दों, करंट अफेयर्स और गंभीर विषयों पर रिसर्च आधारित वीडियो बनाने के लिए जाने जाते रहे हैं. ऐसे में उन्हें ‘बिग बॉस’ के घर में देखना उनके फैंस के लिए बिल्कुल अलग अनुभव होगा.

Who is Nitish Rajput: कौन हैं नितीश राजपूत?

नितीश राजपूत भारत के चर्चित डिजिटल क्रिएटर्स में से एक हैं. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखने वाले नितीश ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उनकी पहचान ऐसे यूट्यूबर के तौर पर बनी है, जो अपने वीडियोज में राजनीति, इतिहास, सामाजिक मुद्दों, करेंट अफेयर्स और देश-दुनिया से जुड़े विषयों को विस्तार से समझाते हैं.

Nitish Rajput

नितीश के कई वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. उनका कंटेंट आमतौर पर किसी मुद्दे को तथ्यों और उपलब्ध जानकारियों के आधार पर समझाने की कोशिश करता है.

Nitish Rajput SSC Controversy: SSC विवाद से मिली बड़ी सुर्खियां

साल 2026 में नितीश राजपूत उस समय भी काफी चर्चा में आए, जब SSC परीक्षाओं से जुड़े एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हुआ. उन्होंने अपने वीडियो में SSC परीक्षा के लिए वेंडर के चयन, टेंडर प्रक्रिया और उससे जुड़े कुछ मुद्दों पर सवाल उठाए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितीश ने अपने दावों के समर्थन में RTI से मिली जानकारी और सार्वजनिक दस्तावेजों का हवाला दिया था.

इसके बाद SSC परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी Eduquity Technologies ने नितीश के खिलाफ 2.5 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया. कंपनी ने आरोप लगाया कि वीडियो में भ्रामक जानकारी दी गई, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. कंपनी ने वीडियो हटाने और मुआवजे की मांग भी की है. वहीं, नितीश ने अपने वीडियो को हटाने से इनकार किया और कहा कि उनका विश्लेषण सार्वजनिक रिकॉर्ड और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित था। मामला फिलहाल कानूनी प्रक्रिया में है. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में ये 13 स्टार्स मचा सकते हैं धमाल, भोजपुरी बवाल की ये एक्ट्रेस भी ग्लैमरस अदाओं से करेंगी इम्प्रेस

Nitish Rajput Will Be Seen in Different Style in Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नितीश का नया अंदाज?

अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नितीश राजपूत ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. शो में उनकी एंट्री इसलिए दिलचस्प मानी जा रही है क्योंकि वह टीवी के पारंपरिक सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया से आने वाले कंटेंट क्रिएटर हैं. गंभीर मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले नितीश का व्यक्तित्व ‘बिग बॉस’ के विवादों, टास्क और घर के रिश्तों के बीच किस तरह सामने आता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

When and Where to Watch Bigg Boss 20: कब आ रहा हैं तथास्तु बिग बॉस 20 

सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 20 संडे 06 सितम्बर को प्रीमियर होने वाला है. यह शो आप जिओ हॉटस्टार पर 9 बजे देख सकते हैं और कलर्स पर 10: 30 पर  देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘द ट्रेटर्स 2’ के बाद बिग बॉस में जाएंगी मल्लिका शेरावत? एक्ट्रेस ने बता दिया सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >