'मेरी बेटी को बाहर निकालो...' Aman-Arshifa का Promo देख भड़कीं मां, Bigg Boss Gate के बाहर किया हंगामा!

Bigg Boss 20 में Arshifa और Aman के बीच बढ़ती नजदीकियों पर हंगामा हो गया है. एक Promo देख Arshifa की मां इतनी नाराज़ हुईं कि वे Lonavala में शो के सेट पर पहुंच गईं.

Bigg Boss 20 में इन दिनों Arshifa और Aman Gandhi के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा में हैं. दोनों के बीच दिख रहे बॉन्ड को लेकर शो में एक अलग ही कहानी बनती नजर आ रही थी. लेकिन अब खबर है कि Arshifa की मां को बेटी का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया. सूत्रों के मुताबिक, एक Promo देखने के बाद वह इतनी नाराज हो गईं कि सीधे Lonavala में Bigg Boss के सेट के बाहर पहुंच गईं.

बताया जा रहा है कि जिस Promo ने Arshifa की मां को परेशान किया, उसमें Aman Gandhi उन्हें गोद में उठाते नजर आए थे. Promo सामने आते ही Arshifa की मां कथित तौर पर भड़क गईं. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने Makers के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शो अपनी जगह है, लेकिन वह अपनी बेटी को इस तरह नहीं देख सकतीं. उन्होंने कथित तौर पर परिवार की इज्जत का हवाला देते हुए बेटी को शो से बाहर निकालने तक की बात कह दी.

'शो गया भाड़ में, मेरी बेटी को बाहर निकालो!'

सूत्रों के मुताबिक, Arshifa की मां की नाराजगी सिर्फ फोन कॉल या शिकायत तक सीमित नहीं रही. वह Lonavala में Bigg Boss के गेट के बाहर पहुंचीं और वहां काफी हंगामा किया. दावा है कि उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके लिए शो से ज्यादा उनकी बेटी और परिवार की इज्जत मायने रखती है. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर Makers या Arshifa की मां की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Promo हटने के बाद बदला Arshifa का ट्रैक?

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात इसके बाद देखने को मिली. सूत्रों का दावा है कि जिस Promo को लेकर Arshifa की मां ने आपत्ति जताई थी, वह बाद में हटा दिया गया. इसके साथ ही शो में Arshifa और Aman के बीच दिखाया जा रहा कथित Love Angle भी पहले की तुलना में काफी हद तक पीछे चला गया.

क्या Makers ने बदला गेम?

Bigg Boss में रिश्तों और समीकरणों का बनना-बिगड़ना कोई नई बात नहीं है. लेकिन अगर Arshifa की मां के विरोध के बाद सच में Promo हटाया गया और दोनों का Love Angle भी SideLine किया गया, तो सवाल उठना लाजिमी है कि क्या Makers ने Family Pressure के बाद अपना Game Plan बदल दिया?

फिलहाल Arshifa और Aman के रिश्ते को लेकर शो में क्या मोड़ आता है, यह देखना दिलचस्प होगा. लेकिन इतना जरूर है कि एक Promo ने पर्दे के पीछे ऐसा बवाल खड़ा कर दिया, जिसकी भनक Bigg Boss House के बाहर तक पहुंच गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >