Bigg Boss 20 Upcoming Promo: तुम्हारा लेवल ही नहीं है... आम्रपाली-माही विज में खाना बनाने पर तू-तू मैं-मैं, पर्सनल कमेंट्स तक पहुंची बात

बिग बॉस 20 के घर में लगातार झगड़े जारी हैं. इस बार आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच किचन में खाने को लेकर भयंकर बहस हुई. देखें प्रोमो में क्या हुआ.

Bigg Boss 20 Upcoming Promo: बिग बॉस 20 के 8वें एपिसोड में अमन गांधी से भिड़ने के बाद अब आम्रपाली दुबे का नया पंगा माही विज से हो गया है. एपिसोड खत्म होते ही मेकर्स ने अगले दिन का धमाकेदार प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें किचन के अंदर दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होती दिख रही है. बात खाना बनाने से शुरू होकर पर्सनल कमेंट्स तक पहुंच गई. आइए बताते हैं कि नए प्रोमो में दोनों के बीच क्या-क्या हुआ.

किचन में ज्ञान देने पर भड़कीं आम्रपाली

प्रोमो की शुरुआत किचन एरिया से होती है. आम्रपाली खाना बनाते समय माही पर गुस्सा निकालते हुए कहती हैं कि जितने लोग किचन में आकर बेवजह ज्ञान देते हैं, वह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है. आम्रपाली साफ शब्दों में कहती हैं कि कोई भी फालतू में किचन में आकर बात न करे, जो लोग यहां काम कर रहे हैं सिर्फ उन्हें ही काम करने दिया जाए.

'आप मेरे लिए एग्जिस्ट ही नहीं करतीं'

आम्रपाली की बात सुनकर माही विज भी चुप नहीं बैठतीं. माही पलटवार करते हुए कहती हैं कि आप मेरे लिए इस घर में एग्जिस्ट ही नहीं करती हैं (आपका कोई वजूद नहीं है). इस पर आम्रपाली ने तुरंत जवाब दिया कि आप भी मेरे लिए कुछ नहीं हैं, इसलिए यहां आकर बोलने की कोई जरूरत नहीं है. आम्रपाली आगे तंज कसते हुए कहती हैं कि जब आप खुद खाना बनाती हैं, तो 16 लोगों के लिए पूरा भी नहीं पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: हाई फाइव को लेकर उदिति सिंह हुईं आसिफ खान से अनकंफर्टेबल, कहा- 'मुझसे दूर रहो'

'अम्मा की तरह बैठती है...', माही का पलटवार

आम्रपाली की बातें सुनकर माही चिढ़ जाती हैं और कहती हैं कि क्या मैं इसके मुंह लगूंगी, यह तो पूरे दिन अम्मा की तरह एक जगह बैठी रहती है और कभी इधर तो कभी उधर सिर्फ बातें बनाती है. माही का यह कमेंट सुनते ही आम्रपाली बुरी तरह भड़क जाती हैं और कहती हैं कि तुम्हारा लेवल ही नहीं है यहां रहने का, पता नहीं तुम इस शो में क्यों आई हो.

'मेरे घर में कुक है', खाने पर छिड़ा विवाद

बहस आगे बढ़ती है तो माही कहती हैं कि हां, मुझे नहीं आता खाना बनाना, मेरे घर पर खाना बनाने के लिए कुक है, तुम बनाती होगी अकेले बैठकर खाना. इस पर आम्रपाली ने सुनाते हुए कहा कि तुम चार लोग अपने आगे-पीछे लेकर घूमती हो तो घूमो, लेकिन मुझे अपने नौकरों में मत समझना.

'दो मिनट में खत्म कर दूंगी इनको'

झगड़े के अंत में माही गुस्से में कहती हैं कि इन जैसी के लिए रोऊंगी मैं? माय फुट, दो मिनट में खत्म कर दूंगी इनको. वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली गुस्से में कहती हैं कि जब मैं खाना बना रही हूं तो यह किचन में बिल्कुल नजर न आएं, मुझे अपने खाने में ऐसी नेगेटिविटी बिल्कुल नहीं चाहिए.

इसी लड़ाई के साथ प्रोमो खत्म हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >