तबीयत खराब दिखाकर अटेंशन पाना गलत..., सलमान खान ने स्टेज पर लेटकर सिखाया काजी को सबक, Bigg Boss 20 में याद दिलाई 'शेर आया' वाली कहानी

Bigg Boss 20 में स्टेज पर जमीन पर गिरकर सलमान खान ने किया सीने में दर्द का नाटक. सलमान को तड़पता देख रो पड़ीं आम्रपाली, फिर भाईजान ने काजी तौकीर को सिखाया ऐसा सबक कि मांगनी पड़ी माफी.

Bigg Boss 20 के रविवार वाले एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए. हुआ यह कि शो के होस्ट सलमान खान अचानक स्टेज पर जमीन पर गिर पड़े और अपने सीने को जोर से पकड़ लिया. ऐसा लगा जैसे उन्हें सीने में बहुत तेज दर्द उठा हो और उनकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई हो. टीवी स्क्रीन के सामने बैठे दर्शकों के साथ-साथ घर के अंदर मौजूद सारे 16 कंटेस्टेंट्स बुरी तरह घबरा गए. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो गया. इस बीच कंटेस्टेंट आम्रपाली तो इतनी ज्यादा डर गईं कि उनकी आंखों से आंसू ही निकल पड़े. पूरा घर सन्न रह गया कि सलमान भाई को अचानक क्या हो गया.

'खुदा न खास्ता आपको वाकई में कुछ हो जाता तो?'

सलमान खान दर्द से कराहते हुए जमीन पर ही लेटे रहे. फिर उन्होंने उसी हालत में सीधे घर के अंदर मौजूद काजी तौकीर से बात करना शुरू किया. सलमान ने लेटे-लेटे ही कहा,

"तौकीर, मुझे पता है कि तुम ठीक नहीं फील कर रहे हो. जो मैं इस वक्त कर रहा हूं, वो आप एंटरटेनमेंट के लिए करते हो. लेकिन जो 16 लोग इस घर में हैं, उन्हें नहीं पता कि आप एक्टिंग कर रहे हो और वो आपके लिए परेशान हैं. तबीयत खराब दिखाकर एंटरटेनमेंट करना और अटेंशन अपनी तरफ खींचना बिल्कुल ठीक नहीं है तौकीर. ये आप कैमरे में तो बोल रहे हो, सब बाहर मजा ले रहे हैं, लेकिन आपके घर में जो बाकी मेंबर्स हैं वो आपके लिए परेशान हैं. मुझे नहीं लगता कि यह कोई एंटरटेनमेंट है. और खुदा न खास्ता आपको वाकई में कुछ हो जाता तो?"

'शेर आया, शेर आया वाली कहानी सुनी है ना?'

इसके बाद सलमान खान जमीन से उठे और बिल्कुल सख्त अंदाज में खड़े होकर काजी को आड़े हाथों लिया. सलमान ने खड़े होकर बेहद कड़े शब्दों में कहा,

"शेर आया, शेर आया वाली कहानी पता है ना आपको? मुझे भी यह नहीं करना चाहिए था, लेकिन आपको समझाने के लिए कि घर में क्या फीलिंग आ रही होगी, यह हेल्थ का ब्लफ नहीं खेलना चाहिए. एंटरटेनमेंट के लिए आपको यह करने की जरूरत ही नहीं है, आप वैसे ही अच्छा काम कर रहे हो. लेकिन अब यहां से आपको तकलीफ हो जाएगी क्योंकि सबको लगेगा कि आप ढोंग कर रहे हो, नाटक कर रहे हो. यहां से आपकी जर्नी बहुत मुश्किल होगी और आपको इन सबका ट्रस्ट वापस से गेन करना होगा."

सलमान की यह कड़ी फटकार सुनकर काजी की बोलती बंद हो गई और उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी गलती की माफी मांगी.

ये भी पढ़ें: ट्रांसप्लांट नहीं करवाया, दोस्त चला गया था... Bigg Boss 20 में गंजे होने की वजह बताते हुए छलका सलमान खान का दर्द, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

सलमान के जाते ही काजी पर फूटे घरवाले

क्लास लगाने के बाद जब सलमान खान ने घरवालों को आपस में बात करने के लिए थोड़ी देर अकेला छोड़ा, तो घर के अंदर जमकर बवाल कट गया. सारे घरवाले काजी पर बुरी तरह बरस पड़े. सबने मिलकर काजी को खूब खरी-खोटी सुनाई और उन्हें 'घटिया' तक कह डाला कि उन्होंने अपनी झूठी बीमारी का तमाशा बनाकर सबकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है.

जब बाकी सब लोग काजी को भला-बुरा कह रहे थे, तब माही ने सीधे कैमरे की तरफ देखकर बिग बॉस से बात की. माही ने कहा कि ठीक है, काजी ने बहुत गलत किया है, लेकिन उन्हें 'घटिया' वगैरह बोलना ठीक नहीं है, उन्हें समझाया भी जा सकता है. इसके बाद माही ने आगे बढ़कर काजी को गले लगा लिया और समझाते हुए कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए था, लेकिन गलती हो ही जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >