Bigg Boss 20: खा जाऊंगी तुम लोगों को, ऐसी हूं मैं... ‘छोटी बच्ची’ कहने पर अर्शिफा का घरवालों पर फूटा गुस्सा

Bigg Boss 20: शो के पहले ही दिन अर्शिफा खान का गुस्सा देखने को मिला. ‘छोटी बच्ची’ कहे जाने से नाराज अर्शिफा की पहले काजी से बहस हुई और फिर उन्होंने माही विज को भी खरी-खोटी सुना दी. आखिर ऐसा क्या हुआ कि अर्शिफा का पारा इतना चढ़ गया?

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही घर में रिश्ते बनने से पहले लड़ाइयां शुरू हो गई हैं. शो के पहले ही दिन सोशल मीडिया स्टार अर्शिफा खान का गुस्सा देखने को मिला. ‘छोटी बच्ची’ कहे जाने से नाराज अर्शिफा ने पहले काजी को जवाब दिया और फिर देखते ही देखते बात दूसरे घरवालों तक पहुंच गई. यहां तक कि उन्होंने माही विज का नाम लेकर उन पर भी सवाल उठा दिए. अर्शिफा का गुस्सा यहीं नहीं रुका, बल्कि जाते-जाते उन्होंने घरवालों को ऐसी चेतावनी दे दी कि हर कोई हैरान रह गया. आखिर पहले दिन ऐसा क्या हुआ कि अर्शिफा का पारा इतना चढ़ गया? चलिए जानते हैं.

'मुझे बच्ची मत समझो' - काजी से भिड़ीं अरिश्फा खान

सबकी शुरुआत तब हुई जब काजी ने अरिश्फा को 'छोटी बच्ची' कह दिया. यह बात अरिश्फा को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो सीधे काजी से उलझ गईं. अरिश्फा ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा, "आप बड़े हो, मैं आपकी इज्जत करती हूं. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप या कोई भी मुझे बच्ची-बच्ची बोलकर ट्रीट करे. मैं कोई बच्ची नहीं हूं, मुझे बच्ची बोलना बंद करो और चुप रहकर मेरी बात सुनो."

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Upcoming PROMO: अर्शिफा के 'हाइपोक्रिट' बोलते ही भड़कीं माही विज, आम्रपाली भी कूद पड़ीं लड़ाई में, बोलीं- जा गरम पानी पीकर आ

'मुझे ऑर्डर मत दो' - गुल्लू के पूछने पर माही विज को किया कॉलआउट

अरिश्फा का गुस्सा यहीं ठंडा नहीं हुआ. उन्होंने तेज आवाज में चिल्लाते हुए सब घरवालों से कहा, "मुझे कोई ऑर्डर मत दो. मैंने नोटिस किया है कि लोग यहां मुझे ऑर्डर दे रहे हैं, लेकिन मैं किसी की बात नहीं सुनने वाली. बाद में मुझे मत बोलना."

जब कंटेस्टेंट गुल्लू ने पूछा कि आखिर कौन ऑर्डर दे रहा है, नाम बताओ? तो अरिश्फा ने बिना डरे सीधा टीवी एक्ट्रेस माही विज का नाम ले लिया और बोलीं, "मैं मुंह पर बोलती हूं."

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बनेगी गुल्लू-कनिका मान की जोड़ी? इस कंटेस्टेंट ने पहले दिन ही कर दी भविष्यवाणी

पानी मांगने पर भड़का मामला, माही विज बोलीं- 'माफ कर दो'

अरिश्फा ने माही विज पर आरोप लगाते हुए कहा, "उस वक्त सब बाहर बैठे हुए थे और आपने मुझे पानी लाने के लिए कहा. आपकी हिम्मत किसी और को बोलने की नहीं हुई, तो मुझे बोल दिया."

यह सुनकर माही विज हैरान रह गईं और सफाई देते हुए बोलीं, "मैंने कब कहा भाई? मैं तो तेरा कितना ख्याल रखती हूं, तेरे लिए चाय बनाती हूं. फिर भी अगर तुम्हें ऐसा लग रहा है, तो माफ कर दो मुझे."

'खा जाऊंगी तुम लोगों को' - धमकी देकर निकल गईं अरिश्फा

माही विज के माफी मांगने के बाद भी अरिश्फा का गुस्सा शांत नहीं हुआ. वो जाते-जाते घरवालों को चेतावनी देते हुए बोलीं, "खा जाऊंगी तुम लोगों को, ऐसी हूं मैं..." और यह कहकर वहां से गुस्से में चली गईं.

पहले ही दिन अरिश्फा के इस तेवर से साफ हो गया है कि इस बार घर में टिकना किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >