Bigg Boss Upcoming PROMO: 'बिग बॉस 20' के घर में जितनी दोस्ती नहीं हो रही, उससे कहीं ज्यादा दुश्मनी बढ़ती जा रही है. अभी माही विज, आम्रपाली दुबे और अर्शिफा खान की बहस खत्म भी नहीं हुई थी कि अर्शिफा अब कनिका मान के निशाने पर आ चुकी हैं. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि 'बिग बॉस 20' के सामने आए नए अपकमिंग प्रोमो में साफ देखने को मिला है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर प्रोमो में क्या-क्या हुआ.
'पहले जाकर फुटेज देखो' - अर्शिफा खान
अपकमिंग प्रोमो में कैप्टनसी टास्क के दौरान अर्शिफा खान सबसे पहले युंग डीएसए को समझाते हुए कहती हैं, "तुम कुछ ऐसा मत करना जिससे डिसक्वालीफाई हो जाओ." अर्शिफा की यह बात सुनते ही कनिका मान उन्हें टोक देती हैं और कहती हैं, "और तुम अर्शिफा, बीच में रेफरी की तरह खड़ी थीं." इस पर अर्शिफा भड़कते हुए कहती हैं, "पहले जाकर फुटेज देखो, मैं एक ही बार आई." कनिका उन्हें शांत रहने को कहती हैं और बोलती हैं, "मैं बस जवाब पूछ रही हूं, मुझ पर चिल्लाओ मत." इसके बाद अर्शिफा सफाई देते हुए कहती हैं, "जब माही जी ने मना किया, तब मैंने किया."
कनिका के सवाल पर भड़कीं अर्शिफा
अर्शिफा की बात सुनकर कनिका उन्हें फिर घेर लेती हैं. वह कहती हैं, "मैंने तुमको बोला कि ये तीन लड़के खड़े हैं यहां पर, क्यों खड़े हैं? तो तुमने कहा कि हां तो डिफेंड करेंगे ही, डिफेंड करेंगे ही." इस पर अर्शिफा भी तेज आवाज में जवाब देती हैं, "हां तो उन्होंने जब मना किया तो किसी ने नहीं किया, पहले जाकर फुटेज देखो!" दोनों की बहस लगातार बढ़ती जाती है और मामला शांत होने के बजाय और गरमा जाता है.
'यह बिग बॉस वाली गेम मेरे साथ मत खेल' - कनिका मान
अर्शिफा के इस रवैये पर कनिका मान भी अपना आपा खो देती हैं और कड़े लहजे में कहती हैं, "यह बिग बॉस वाली गेम मेरे साथ मत खेल, पढ़-लिख के मेरे सामने मत आ." कनिका के इस तंज पर अर्शिफा भी पीछे नहीं हटतीं और पलटकर कहती हैं, "मैं 10 बार बिग बॉस करके नहीं आई हूं, नॉर्मल बात कर!" इस पर कनिका भी कह देती हैं, "नॉर्मल बात करो अगर आती है करनी तो!" दोनों के बीच यह हाई-वोल्टेज नोकझोंक यहीं खत्म होती है.
