Bigg Boss 20 के घर पहुंचे 'पंचायत' के 'दामाद जी', बोले- इतनी बेइज्जती के बाद अपने हिस्से की इज्जत लेने आया हूं

‘पंचायत’ के फेमस ‘दामाद जी’ यानी आसिफ खान ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री कर ली है. शो में उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का खुलासा किया और कहा कि अब वह इतनी बेइज्जती के बाद अपने हिस्से की इज्जत लेने आए हैं.

Bigg Boss 20: ‘गजब बेइज्जती है’ वाले वायरल मीम से इंटरनेट पर छाने वाले आसिफ खान अब बिग बॉस के घर में एंट्री कर चुके हैं. ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ यानी गणेश बनकर आसिफ ने ऐसा जलवा दिखाया कि उनका किरदार और डायलॉग दोनों ही मीम मटेरियल बन गए. लेकिन लोगों को हंसाने वाले आसिफ की असली कहानी काफी अलग और इमोशनल है. मीम से लेकर अपनी अलग पहचान बनाने तक का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. बिग बॉस के प्रीमियर पर आसिफ ने खुद अपनी लाइफ के उस मुश्किल फेज का जिक्र किया और बताया कि आखिर किन हालातों से गुजरकर वह यहां तक पहुंचे हैं.

कभी पैसों के लिए किया सट्टा

शो में दिखाए गए आसिफ के इंट्रोडक्शन वीडियो ने फैंस को इमोशनल कर दिया. इसमें आसिफ ने अपनी लाइफ के उस फेज के बारे में बताया, जब पैसों की इतनी तंगी थी कि घर चलाना भी मुश्किल हो गया था. हालात ऐसे बने कि मजबूरी में उन्हें सट्टेबाजी का सहारा लेना पड़ा और इसी चक्कर में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss Hosts Salary: सलमान खान नहीं, ये बिग बॉस होस्ट है सबसे महंगा, एक सीजन के मिलते हैं 125 करोड़

कभी ‘रेडी’ में जूनियर आर्टिस्ट थे आसिफ

आसिफ की कहानी का सबसे खास हिस्सा तब सामने आया जब वह सलमान खान के सामने स्टेज पर पहुंचे. आसिफ ने बताया कि कई साल पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था. उस समय वह फिल्म में पीछे खड़े रहने वाले कलाकारों में से एक थे. लेकिन अब समय पूरी तरह बदल चुका है. आज वही आसिफ सलमान खान के सामने बिग बॉस के स्टेज पर बतौर कंटेस्टेंट खड़े थे.

सलमान खान ने आसिफ को लगाया गले

पुराने दिनों को याद करते ही आसिफ काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. आसिफ को देख सलमान खान भी इमोशनल हो गए. उन्होंने तुरंत आसिफ को गले लगाया और उन्हें संभाला.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 LIVE: इन 15 कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान के शो में मारी धमाकेदार एंट्री, पहले ही दिन चाय को लेकर हुई घमासान

'अपने हिस्से की इज्जत लेने आया हूं'

घर के अंदर कदम रखने से ठीक पहले आसिफ का एटीट्यूड देखने लायक था. पास्ट के सारे स्ट्रगल और बेइज्जती को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने फुल कॉन्फिडेंस के साथ कहा, "इतनी बेइज्जती के बाद अब अपने हिस्से की इज्जत लेने आया हूं."

'पंचायत' के रूठने वाले दामाद जी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. अब देखना यह है कि आसिफ अपनी इस नई जर्नी में बिग बॉस के घर में कितना धमाल मचाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >