Nilu Kohli: एक्ट्रेस नीलू कोहली पर टूटा दुखों का पहाड़, बाथरूम में गिरने से हुई पति की मौत, जानें पूरा मामला

नीलू कोहली हाउसफुल 2, पटियाला हाउस, हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलू के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन हो गया. पति की मौत से एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल है.

Nilu Kohli Husband Death: हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से बहुत बुरी खबर आई. एक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे. उसके बाद खबर आई कि फिल्ममेकर प्रदीप सरकार का निधन हो गया. इन सबके बीच टीवी इंडस्ट्री से बहुत बुरी खबर सुनने को आ रही है. एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पति बाथरूम में फिसल गए और फिर उनकी मौत हो गई.

नीलू कोहली के पति का निधन

नीलू कोहली हाउसफुल 2, पटियाला हाउस, हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलू के पति हरमिंदर स्वस्थ थे और दोपहर में गुरुद्वारा भी गए. गुरुद्वारे से आकर बाथरूम गए, जहां वो फिसल गए. जब वो बहुत देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आए तो हाउस हेल्प ने देखा कि वो बाथरूम में नीचे गिरे हुए है. आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बची.

https://www.instagram.com/p/CobXnBCoD-h/

26 को होगा अंतिम संस्कार

नीलू कोहली की बेटी साहिबा ने ईटाइम्स को खबर की पुष्टि की. हरमिंदर सिंह कोहली की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी तबीयत ठीक नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हरमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार 26 को किया जाएगा. वहीं, एक्ट्रेस की बात करें तो वो पीरियड ड्रामा फिल्म ‘जोगी’ में अहम रोल प्ले करती दिखी थी. ये मूवी साल 2020 में आई थी.

Also Read: Pradeep Sarkar Death: ‘परिणीता’ के निर्देशक प्रदीप सरकार ने दुनिया को कहा अलविदा, अजय देवगन ने जताया दुख

प्रदीप सरकार का हुआ था निधन

बता दें कि फिल्मकार प्रदीप सरकार का बृहस्पतिवार देर रात एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 67 वर्ष के थे. उन्होंने ‘परिणीता’, ‘लागा चुनरी में दाग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. उन्होंने 2005 में ‘परिणीता’ से फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था. इसके अलावा उन्होंने ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘लफंगे परिंदे’, ‘मर्दानी’, और ‘हेलीकॉप्टर ईला’ समेत कई फिल्मों का निर्देशन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >