TRP Report Week 30: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी को दर्शकों ने नकारा, जानें टॉप 5 शोज का हाल

TRP Report Week 30: जिस रिपोर्ट का दर्शकों से लेकर मेकर्स तक को इंतजार रहता है, वह फाइनली आ गया है. जी हां टीआरपी रिपोर्ट की लिस्ट आ गई है और इस वीक भी गुम है किसी के प्यार में को तगड़ा झटका लगा है. आइये जानते हैं किस शो की कहानी सभी का दिल जीत ले गई और किसको और मेहनत करती जरुरत है.

TRP Report Week 30: आज गुरुवार है और हर किसी को टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. तो ज्यादा समय न लेते हुए हम आपको बता दें कि लिस्ट फाइनली आ गई है और इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली के शो अनुपमा ने बाजी मारते हुए टॉप 1 में जगह बनाई है. वहीं गुम है किसी के प्यार में को तगड़ा झटका लगा है. इधर ये रिश्ता क्या कहलाता है और झनक पिछले हफ्ते की तरह ही अपनी रेटिंग बरकरार रखे हुए हैं. कॉमेडी और कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट और तारक मेहता का उल्टा चश्मा को भी अच्छी टीआरपी मिली है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा ने जबसे लीप लिया है, तबसे फैंस को इसकी कहानी पसंद आ रही है. इसमें अब अनु फिर से एक मिशन पर निकल गई है और आध्या को अनुज के पास लेकर आएगी और अंकुश और बरखा का पर्दाफाश करेगी. इस सस्पेंस ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांध रखा है. इस वीक टीआरपी लिस्ट में ये टॉप 1 पर बरकरार है. वहीं इसे 2.5 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

झनक

हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक ने भी अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया है. झनक ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है और अपने नए गुरु से डांस सीख रही हैं. हिबा और तरूण राज निहलानी के बीच की नई केमिस्ट्री का टीआरपी पर भी असर पड़ा है और इसे 2.2 रेटिंग मिली है.

Read Also- Villains of Tv Shows: विलेन बनकर मेन लीड पर भारी पड़े ये स्टार्स, सीरियल को मिली ताबड़तोड़ TRP

Read Also- TRP Report Week 27: सवी-रजत की कहानी नहीं आई दर्शकों को पसंद, ये सीरियल बना नंबर 1, जानें टॉप 5 शोज का हाल

Read Also- Anupama: लौट आई अनुज की खोई हुई याददाश्त, अनुपमा से अलग होने का बनाएगा प्लान, टूट जाएगी अनु

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा ने सभी को प्रभावित किया है. यह शो जब से शुरू हुआ है तब से लगातार टीआरपी रेस पर टॉप 5 शोज में बना हुआ है. सचिन और सयाली की क्यूट केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. यह दूसरे और तीसरे स्थान पर होता था, लेकिन ऐसा लगता है कि रोहित और रूही का नया ट्रैक दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रहा है. शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ पांचवें स्थान पर खिसक गया है. शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. कई लोग शो की एक जैसी कहानी को लेकर शिकायत कर रहे हैं और जो कुछ उन्होंने ये है मोहब्बतें में देखा था, उसे देखकर बोर हो गए हैं.

Entertainment Trending Videos

Read Also- TRP Report Week 29: अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, सवी-रजत की रोमांस स्टोरी ने किया कमाल, जानें टॉप 5 शोज का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >