TRP Report Week 3: तुलसी और अनुपमा से छिन गई कुर्सी, इस नए शो ने नंबर वन पर बनाई जगह, देखें टॉप 5 सीरियल की लिस्ट

TRP Report Week 3: TRP रिपोर्ट की लिस्ट ने इस हफ्ते सबको चौंका दिया है. नए शो ‘नागिन 7’ ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है.

TRP Report Week 3: टीवी देखने वालों के लिए हर हफ्ते की टीआरपी लिस्ट किसी रिपोर्ट कार्ड से कम नहीं होती. दर्शक जानना चाहते हैं कि उनका पसंदीदा शो इस हफ्ते कहां खड़ा है और कौन सा सीरियल नंबर वन बना. साल 2026 के तीसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है और इस बार नतीजे चौंकाने वाले हैं. एक नया शो ऐसा धमाका कर गया है कि उसने सालों से राज कर रहे बड़े-बड़े सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया है.

नागिन 7

‘नागिन 7’ ने शुरुआत के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. कहानी में रहस्य, ड्रामा और ट्विस्ट इतने दमदार हैं कि दर्शक इसे मिस नहीं करना चाहते. इस हफ्ते 2.4 टीआरपी के साथ इसने पहला स्थान हासिल कर लिया है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में टॉप पर चल रहा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस बार थोड़ा पीछे खिसक गया है. शो अब दूसरे नंबर पर आ गया है. हालांकि इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है, लेकिन ‘नागिन 7’ की एंट्री ने इसे पीछे छोड़ दिया. इस हफ्ते इस सीरियल को 2.2 टीआरपी मिली है. 

अनुपमा

तीसरे नंबर पर है रुपाली गांगुली का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’. काफी समय से यह शो टीआरपी लिस्ट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इस हफ्ते भी ‘अनुपमा’ ने 2.2 रेटिंग हासिल की है. कहानी में इमोशन और पारिवारिक मुद्दों की वजह से यह शो आज भी दर्शकों के दिलों के करीब है.

तुम से तुम तक

चौथे स्थान पर ‘तुम से तुम तक’ नजर आ रहा है. यह सीरियल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इस हफ्ते इसे 1.9 टीआरपी मिली है. कहानी की सादगी और किरदारों की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है.

वसुधा

पांचवें नंबर पर आकर टीवी सीरियल ‘वसुधा’ ने सबको सरप्राइज दिया है. यह पहली बार है जब ‘वसुधा’ ने टीआरपी की टॉप 5 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. इस शो को भी 1.9 रेटिंग मिली है, जो इसके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Anupama: अनुपमा के गुस्से से हिला इंटरनेट, ‘घुमा-घुमाकर मारूंगी’ डायलॉग पर दर्शकों ने पीटा माथा, वायरल हुआ वीडियो

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: केस जीतते ही परी की जिंदगी नर्क बनाएगा रणविजय, मिहिर के एक्सीडेंट से उजड़ने वाला है तुलसी का सुहाग?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >