TRP Report Week 29: अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, सवी-रजत की रोमांस स्टोरी ने किया कमाल, जानें टॉप 5 शोज का हाल

TRP Report Week 29: अगर आप भी ये जानने के लिए बेताब है कि इस हफ्ते दर्शकों का फेवरेट शो कौन सा रहा है, तो अब फाइनली टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. इस बार कई सीरियल्स को तगड़ा झटका लगा है और इसकी रेटिंग में भी बदलाव हुए हैं. आइये जानते हैं टॉप 5 शोज कौन से रहे.

TRP Report Week 29: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इसमें दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स को ये पता चलता है कि किस सीरियल की कहानी पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और किन शोज के ट्रैक सभी को पसंद आ रहे हैं. कोशिश तो हर वीक सभी करते हैं टॉप पर आने की और ऑडियंस की पसंदीदा बने रहने की, लेकिन ये जितना आसान लगता है, उतना है नहीं. इस हफ्ते जिस शो ने बाजी मारते हुए टॉप 1 में अपनी जगह बनाई है, वो कोई और नहीं बल्कि अनुपमा है. हालांकि शो की रेटिंग थोड़ी गिर गई है. रूपाली गांगुली के शो को हर कोई पसंद कर रहा है. इस बार गुम है किसी के प्यार में की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है. आइये जानते हैं इस वीक के टॉप 5 शोज कौन से है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा फिर से नंबर वन पर है. इस हफ्ते इसकी टीआरपी 2.5 है. ऐसा लगता है कि लीप की कहानी ने फैंस को थोड़ा निराश किया है, क्योंकि पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 2.6 थी. हालांकि अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु और अनुज एक हो गए हैं, तो टीआरपी फिर से बढ़ने की उम्मीद है.

Also Read- TRP Report Week 28: लीप की कहानी ने इस शो को दिलाया टॉप 1 का टैग, गुम है किसी के प्यार में की हालत हुई टाइट

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुज को मेंटल हॉस्पिटल भेजने की प्लानिंग कर रहा है वनराज, अब क्या करेगी अनुपमा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने गुस्से में आकर रोहित को मारा जोरदार थप्पड़, अरमान के भाई ने लगाया था ये आरोप

झनक

टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिस सीरियल का कब्जा दिखा है, वह कोई और नहीं बल्कि झनक है. इस हफ्ते इसकी टीआरपी में मामूली गिरावट देखी गई है. इसे 2.2 रेटिंग मिली है. हिबा नवाब और कृशाल आहूजा की केमिस्ट्री शो का मुख्य आकर्षण है और फैंस को कहानी से लेकर जबरदस्त ट्विस्ट सभी पसंद आ रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, कई हफ्ते से तीसरे नंबर पर बना हुआ है. शो में जबसे रोहित की एंट्री हुई है, तबसे फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं कर रहे हैं. जहां रोहित ने अरमान को सौतेला भाई कहकर उसका दिल तोड़ दिया. वहीं रूही उसकी पत्नी बनने के लिए खूब मेहनत कर रही है. इस हफ्ते शो की रेटिंग 2.1 है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारतद्धाज स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में 7 साल का लीप लिया. जिसके बाद कहानी सवी और रजत की इर्द-गिर्द घूम रही है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि दोनों ने सई की खातिर झूठी शादी करने का फैसला लिया. मेकर्स जबदस्त ट्विस्ट लाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं, इसका असर टीआरपी चार्ट पर देखने को मिल रहा है. जहां शो पिछले वीक पांचवें नंबर पर था, वहीं इस बार टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब रहा है. इसे 2.1 रेटिंग मिली है.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के टीवी शो उड़ने की आशा ने टीआरपी रिपोर्ट पर अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. इसे 2.0 की रेटिंग मिली है. टॉप 10 शो की लिस्ट में सबसे ज्यादा डेली सोप के साथ स्टार प्लस नंबर ने अपना दबदबा बनाकर रखा है. कलर्स चैनल के तीन शोज की लिस्ट में लाफ्टर शेफ्स, मंगल लक्ष्मी और मेरा बलम थानेदार शामिल हैं. सोनी सब का तारक मेहता का उल्टा चश्मा और जी टीवी का भाग्यलक्ष्मी भी सप्ताह 29 में टॉप 10 शोज में एंट्री करने में सफल रहे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की जिंदगी तबाह करने के लिए एंट्री ले रहा ये नया किरदार, निभाएगा ये रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >