TRP Report Week 23: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने मारी बाजी, इन शोज का बंटाधार, जानें टॉप 10 में किसने बनाई जगह

TRP Report Week 23: गुरुवार का दिन है और इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है. भाविका शर्मा और परम सिंह स्टारर गुम है किसी के प्यार में दर्शक बटोरने में नाकमयाब रही. वहीं अनुपमा ने बाजी मारते हुए सबको पीछे छोड़ दिया है. आइये जानते हैं टॉप 10 शोज में किसने बाजी मारी है.

TRP Report Week 23: टीआरपी रिपोर्ट का दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स को भी इंतजार रहता है. इसी नंबर्स से पता चलता है कि शो को दर्शक पसंद कर रहे हैं, या फिर उन्हें और भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. 2025 के 23वें हफ्ते की टीआरपी में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ है. अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा जैसे शो टॉप 3 में अपनी जगह बनाए हुए हैं. गुम है किसी के प्यार में अभी भी नीचे हैं.

Anupama

एक बार फिर, रूपाली गांगुली का शो अनुपमा टीआरपी चार्ट में टॉप पर है. संख्या में मामूली गिरावट के बावजूद इसने अपनी स्थिति बनाए रखी है. पिछले हफ्ते 2.1 थी, जो इस वीक गिरकर 2.0 हो गई है. कहानी अब मुंबई में रहने वाली अनु और अतीत के दुखों से निपटने के बारे में है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते इसे 1.9 की रेटिंग मिली है. शो में काफी ड्रामा चल रहा है, खासकर अरमान और अभीरा के तलाक को लेकर.

Udne Ki Aasha

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का उड़ने की आशा, ये रिश्ता क्या कहलाता है के बराबर है. इस शो को इस हफ्ते 1.9 की रेटिंग मिली है. कई शो के बंद होने और नंबर बनाए रखने के लिए संघर्ष करने के बीच, उड़ने की आशा टीआरपी चार्ट के टॉप पांच में लगातार बनी हुई है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

दिलीप जोशी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. लगता है दर्शकों को भूतिया एपिसोड काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि इस वीक इसे 1.7 रेटिंग मिली है.

Advocate Anjali Awasthi

श्रीतामा मित्रा अभिनीत एडवोकेट अंजलि अवस्थी टीआरपी चार्ट में टॉप पर वापस आ गई है. पिछले हफ्ते, यह स्थान नए शो कभी नीम नीम कभी शहद शहद ने हासिल किया था. एडवोकेट अंजलि अवस्थी को 1.5 की टीआरपी रेटिंग मिली है. जबकि कभी नीम नीम कभी शहद शहद 1.3 की रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर खिसक गया है. मंगल लक्ष्मी, लाफ्टर शेफ्स 2: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट, झनक जैसे अन्य शो टीआरपी चार्ट पर टॉप 10 में शामिल हैं. दुख की बात है कि गुम है किसी के प्यार में अभी भी टीआरपी चार्ट पर संघर्ष कर रहा है. यह 0.8 की टीआरपी रेटिंग के साथ 23वें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur Educational Qualification: सिर्फ बिजनेस ही नहीं, पढ़ाई में भी नंबर 1 थे संजय कपूर, देखें हाई-क्वालिफाइड डिग्रियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >