TRP Report Week 20: इस हफ्ते भी अनुपमा ने मारी बाजी, जानिये आपके फेवरेट सीरियल की पॉजिशन

TRP Report Week 20: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को इंतजार रहता है. इस हफ्ते भी सीरियल अनुपमा ने बाजी मार ली है. इधर ये रिश्ता क्या कहलाता की भी अपकमिंग स्टोरी सबको पसंद आ रही है.

TRP Report Week 20: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई हैं. वहीं जिन सीरियल ने परचम लहराया है, उसमें अनुपमा का नाम सबसे ऊपर है. राजन शाही की ओर से निर्मित रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुकीर्ति खंडपाल का शो पिछले कुछ समय से सबसे ज्यादा टीआरपी बटोर रहा है. टॉप 5 में शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में, झनक शामिल हैं.


टीआरपी लिस्ट में टॉप 1 में बरकरार है अनुपमा
टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर अनुपमा हैं. सीरियल की कहानी अनुपमा के बारे में है, जो आध्या के दिल में अपने लिए जगह बनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, एक बिजनेसवुमन होने के नाते उन्हें भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है. तमाम ड्रामे के साथ यह शो अच्छी टीआरपी बटोर रहा है. पिछले हफ्ते की तरह, रूपाली गांगुली की अनुपमा ने इस हफ्ते भी 2.3 की रेटिंग दर्ज की.

Anupama

Read Also- TRP Report Week 19: टीआरपी चार्ट में इस हफ्ते भी अनुपमा को नहीं हिला पाया कोई, जानें टॉप 5 शोज का हाल

Read Also- Anupama: आध्या के बर्थडे के बहाने अनुज-अनुपमा आएंगे एक दूसरे के करीब, बिताएंगे रोमांटिक लम्हे

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने कर ली रूही संग सगाई, अभीरा को धोखा देकर चारु ने शादी करने का किया फैसला


झनक
झनक में हिबा नवाब और कृषाल आहूजा मेन लीड में हैं. उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही है और यह तुरंत हिट हो गई है. इस हफ्ते शो को 2.0 की टीआरपी रेटिंग मिली है. पिछले हफ्ते से इसमें थोड़ा उछाल देखा गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है
रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. अभीरा अरमान और रूही का लव ट्रायंगल सबको रोमांचित कर रहा है. इस हफ्ते शो को 2.0 की टीआरपी रेटिंग मिली है. झनक की ही तरह इसमें भी थोड़ी तेजी देखी गई.

Yeh rishta kya kehlata hai

गुम है किसी के प्यार में
झनक और ये रिश्ता क्या कहलाता है को टक्कर देते हुए शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा के ‘गुम है किसी के प्यार में‘ को भी 2.0 की रेटिंग मिली है. ईशान और सवी की कहानी उन्हें लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराती है. ऐसी अफवाहें हैं कि शो अब लीप लेने वाला है.


उड़ने की आशा
उड़ने की आशा को इस हफ्ते 1.6 की टीआरपी रेटिंग मिली है और यह पांचवे स्थान पर है. शो में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा मुख्य भूमिका में हैं. सैली और सचिन की कहानी फैंस को स्क्रीन से बांधे हुए है.

Read Also- TRP कम मिलने पर इन शोज पर लगा ताला, दर्शकों को नहीं कर पाया इम्प्रेस, मेकर्स को हुआ नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >