TRP Report: आर्यन की मौत की खबर ने अनुपमा को दिलाई भर-भरकर टीआरपी, ये रिश्ता क्या कहलाता है को मिला लीप का फायदा, देखें टॉप 5 शोज

TRP Report: हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है. वीक 19 की टीआरपी लिस्ट आ चुकी है और इस बार ‘अनुपमा’ ने नंबर वन की कुर्सी दोबारा हासिल कर ली है. वहीं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने भी टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

TRP Report Week 19: हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का दर्शक दिल थाम कर इंतजार करते हैं. दर्शकों को बहुत उत्सुकता होती है ये जानने के लिए की कौन सा शो सबसे आगे है. वीक 19 की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. रूपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ काफी हफ्तों से पहले स्थान पर नहीं था, लेकिन पिछले हफ्ते शो ने नंबर वन पर वापसी की है. टॉप 5 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा, ये रिश्ता क्या कहलाता है ने भी अपनी जगह बना ली है. आइए आपको टॉप 5 शोज के बारे में बताते हैं.

Anupama

रूपाली गांगुली का शो अनुपमा इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे हैं. नंबर एक पर फिर से राजन शाही का शो है. 2.0 की रेटिंग शो को इस हफ्ते मिली है. सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनु एक नये शहर में नजर आ रही है. अनु के साथ उसका परिवार नहीं है और ना ही राही है. कहा जा रहा है कि एक बार फिर से इसमें लीप आएगा. कहा जा रहा है कि आर्यन की मौत शो में होने वाली है.

Udne Ki Aasha

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का शो उड़ने की आशा हर हफ्ते अनुपमा को कड़ी टक्कर देता है. शो को इस वीक 2.0 की रेटिंग मिली है. सचिन और साइली की केमेस्ट्री और उनकी नोक-झोंक दर्शकों से काफी पसंद आती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

टीआरपी लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है तीसरे नंबर पर है. शो को 1.9 रेटिंग मिली है और शो में हाल ही में 7 साल का लीप आया है. अरमान और अभीरा अलग हो गए है और दोनों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. कावेरी, विद्या, अभीरा के साथ रहती है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता स्टरारर तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी लोकप्रिय है. शो की लोकप्रियता इससे लग सकती है कि अभी भी वह टीआरपी लिस्ट में आती है. शो को 1.6 रेटिंग मिली है. इस हफ्ते शो चौथे नंबर पर है.

Advocate Anjali Awasthi

सीरियल वकील अंजलि अवस्थी को 1.5 रेटिंग मिली है. शो में श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा लीड रोल निभा रहे हैं. शो लगातार टीआरपी लिस्ट में रहती है.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >