TRP Report: अनुपमा के लिए राही की नफरत ने दिलाई शो को टीआरपी, तारक मेहता के भूतिया ट्रैक ने बटोरी सुर्खियां, टॉप 5 शोज की लिस्ट देखें

TRP Report Week 22: टीआरपी रिपोर्ट इस हफ्ते की आ गई है. इस हफ्ते नंबर वन पर कौन सा शो रहा, इसके बारे में आपको बताते हैं. इस हफ्ते भी नंबर एक के स्थान पर राजन शाही का शो बना हुआ है. जबकि टॉप 5 की लिस्ट में एक नये शो की एंट्री हुई है. टॉप 5 शोज के नाम आप यहां जानिए.

TRP Report Week 22: गुरुवार का दिन टीवी इंडस्ट्री के लिए खास होता है क्योंकि आज बार्क टीआरपी रिपोर्ट जारी करती है. रिपोर्ट बताती है कि कौन सा शो दर्शकों के दिलों में जगह बना पाया और किसकी पकड़ ढीली हो गई. इस हफ्ते यानी 22वें हफ्ते की TRP रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इसमें रूपाली गांगुली का पॉपुलर शो अनुपमा ने एक बार फिर टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया है. लिस्ट में उड़ने की आशा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा इस हफ्ते फिर से टीआरपी रिपोर्ट में नंबर एक पर है. लगातार शो नंबर वन पर बना हुआ. शो में छोटा सा लीप आया है और अनुपमा मुंबई में अब रह रही है. कोठारी परिवार उससे नफरत करता है खास कर ख्याति. राही भी अपनी मां को देखना नहीं चाहती. राजा ने परी से शादी कर ली है. आठ महीनों बाद अनुपमा अपनी बेटी राही से मिलती है. शो को 2.1 रेटिंग मिली है.

उड़ने की आशा

स्टार प्लस का सीरियल उड़ने की आशा इस हफ्ते दूसरे नंबर पर आ गया है और इसे 1.8 रेटिंग मिली है. पिछले वीक ये शो तीसरे स्थान पर था. कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा शो में सचिन और सायली अहम रोल निभा रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते तीसरे स्थान पर आ गया है. हालांकि पिछले हफ्ते ये दूसरे स्थान पर था. शो में दिखाया जा रहा है कि कावेरी, अभीरा और अंशुमन की शादी करवाने का सोच रही. विद्या उसे याद दिलाती है कि अभीरा अभी भी मैरिड है और वह अरमान की पत्नी है. दूसरी तरफ सात साल के लीप के बाद अरमान, अभीरा को एक मेले में देखता है. शो को 1.8 रेटिंग मिली है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

सब सोनी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते में टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर है और इसे 1.6 रेटिंग मिली है. सीरियल लंबे समय से दर्शकों को हंसा रहा है. शो में जेठालाल, बबाती जी, भिड़े, सोनू, टप्पू, पोपटलाल नजर आते हैं. सीरियल में दिखाया गया कि एक स्कैम के चक्कर में गोकुलधाम सोसाइटी के लोग फंस जाते हैं. हालांकि पोपटलाल इस स्कैम का खुलासा करता है.

कभी नीम नीम कभी शहद शहद

नया सीरियल कभी नीम नीम कभी शहद शहद इस बार टीआरपी लिस्ट में 5वें स्थान पर है. शो में अबरार काजी और आफिया तायबली मुख्य भूमिका में हैं. सीरियल स्टार प्लस पर आता है और दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आ रही है. शो को 1.5 रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का कटेगा पत्ता? शो में फिर से वापसी को लेकर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मेकर्स प्लान…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >