Top Celebrity Taxpayers 2024: शाहरुख खान और थलपति विजय ही नहीं, ये टीवी सेलेब भी देते हैं सबसे ज्यादा टैक्स

Top Celebrity Taxpayers 2024: साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले भारतीय सेलेब्स की लिस्ट शामिल आ गई है, जिसमें टॉप पर शाहरुख खान हैं. वहीं, इस लिस्ट में टीवी सेलेब भी शामिल हैं.

Top Celebrity Taxpayers 2024: इस साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में इंडस्ट्री के दिग्गज सेलेब्स का नाम शामिल है. एक तरफ जहां इस लिस्ट में शाहरुख खान ने अपना नाम टॉप पर दर्ज किया है. तो वहीं, सबसे ज्यादा टैक्स भरने की लिस्ट में टीवी सेलेब भी पीछे नहीं हैं. आज हम आपको बताएंगे इस लिस्ट में किस टीवी सेलिब्रिटी का नाम टॉप पर है.

किस टीवी सेलिब्रिटी ने 2024 में भरा सबसे ज्यादा टैक्स

इस साल टॉप सेलिब्रिटी टैक्स भरने की लिस्ट में टीवी सेलेब कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी नाम शामिल है. दरअसल, फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने साल 2016-17 में 26 करोड़ रूपए का टैक्स भरा है.

Also Read: Income Tax: शाहरुख खान ने इस साल दिया इतना टैक्स, अमिताभ बच्चन-सलमान को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

कपिल शर्मा ने खरीदा प्राइवेट जेट

कपिल शर्मा टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती है. वह नेटफ्लिक्स के ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं. हाल ही में कपिल शर्मा ने एक प्राइवेट जेट खरीदा था. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी. इस तस्वीर में एक्टर अपनी पत्नी गिन्नी के साथ नजर आ रहे थे.

Also Read: Kapil Sharma ने प्राइवेट जेट खरीद पत्नी गिन्नी के साथ मारी स्टाइलिश एंट्री, फैंस ने कहा ‘गरीब-गरीब करते…’

टॉप सेलिब्रिटी टैक्स पेयर की लिस्ट

टॉप सेलिब्रिटी टैक्स पेयर की लिस्ट में शाहरुख खान के बाद दूसरे नंबर पर थलपति विजय हैं. वहीं, तीसरे पर सलमान, चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन और फिर अजय देवगन हैं. इसके बाद इस लिस्ट में ऋतिक रोशन, फिर कपिल शर्मा, करीना कपूर, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे अन्य सेलेब्स भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >