ये हैं टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस, मुंहमांगी फीस देते हैं मेकर्स, दर्शकों के दिलों पर करती है राज, लिस्ट

टीवी की दुनिया अब बहुत बड़ी हो गई है और इसमें आपको हर तरह के सीरियल्स देखने को मिल जाएगा. लोग ज्यादा से ज्यादा शोज के स्टारकास्च के बारे में जानना चाहते है. चलिए आपको बताते हैं टॉप 8 हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस, जो कमाई के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती है.

रुपाली गांगुली सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं. रुपाली अनुपमा मे लीड रोल प्ले कर रही है और उनकी पहचान अब घर-घर इसी किरदार से हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो वह प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश हाल ही में नागिन 6 में नजर आई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस प्रति एपिसोड 1.5-2 लाख की भारी कमाई करती हैं. तेजस्वी को शोनागिन के लिए हर एपिसोड के लिए 6 लाख की तगड़ी फीस मिली थी.

हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी की दुनिया में एंट्री ली. एक्ट्रेस इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में ज्यादा नजर आती है. रिपोर्ट्स की मानें तो वो प्रति एपिसोड 1-2 लाख रुपये कमाती हैं.

‘कहानी घर घर की’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से लोकप्रिय हुई साक्षी तंवरआज एक जाना-पहचाना नाम है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस प्रति एपिसोड 1.25 लाख रुपये का चेक लेती हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत का एक जाना-पहचाना नाम है. एक्ट्रेस ने ‘ये हैं मोहब्बतें’ से खूब लोकप्रियता बटोरी. एक्ट्रेस प्रति एपिसोड करीब 1-2 लाख रुपये कमाती हैं.

‘कुंडली भाग्य’ फेम सृति झा बेहद लोकप्रिय नाम है. सृति इन दिनों कैसे मुझे तुम मिल गए में नजर आए थे. एक्ट्रेस प्रति एपिसोड करीब 75,000 से 1 लाख रुपये चार्ज करती है.

एकता कपूर के शो कुंडली भाग्य में प्रीता का रोल निभाने वाली श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर की जोड़ी काफी जमती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस हर एपिसोड के लिए 1-1.5 लाख लेती थी.

जेनिफर विंगेट को आखिरी बार सीरियल ‘बेहद’ में देखा गया था, जिसमें वो माया के रोल में दिखी थी. इसमें वो काफी खतरनाक अंदाज में दिखी थी. कथित तौर पर प्रति एपिसोड लगभग 1 लाख रुपये लेती हैं.

Also Read: Anupama: लीप आने से पहले अलग हो जाएंगे ये कपल! बेहद इमोशनल होगा आगे का ट्रैक, अनुपमा की बहू का होगा ये हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >