रॉम-कॉम फिल्मों से हो चुके हैं बोर? तो देखें ओटीटी की ये 5 थ्रिलर मिस्ट्री फिल्में, हालत खराब कर देंगी

Top 5 Indian Thriller-Mystery Films on OTT: अगर आपका भी कुछ अलग देखने का मन कर रहा है और आप गूगल पर सर्च करते करते थक गए हैं, तो हम आपके लिए बेस्ट 5 थ्रिलर फिल्मों के नाम लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप सोच में पड़ जायेंगे कि आखिर फिल्म में सस्पेंस कब खत्म होगा.

Top 5 Indian Thriller-Mystery Films on OTT: अगर आप कॉमेडी, रोमांस और एक्शन वाली फिल्में देखकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग जॉनर की फिल्म देखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी थ्रिलर मिस्ट्री फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर भले ही आपका सर चकरा जाएगा, लेकिन सस्पेंस बरकरार रहेगा.

मद्रास कैफे

शूजित सिरकर के निर्देशन में बनी मद्रास कैफे साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जॉन अब्राहम, राशि खन्ना कर नर्गिस फाखरी मुख्य भूमिका हैं. इस फिल्म की कहानी विक्रम नाम के इंटेलिजेंस ऑफिसर की है, जो सीक्रेट मिशन पर श्री लंका जाते हैं. वहां जाकर वह खुद को एक सिविल वॉर और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री की कत्ल की साजिश में घिरा हुआ पाता है. इस फिल्म को आप यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

हसीन दिलरुबा

हसीन दिलरुबा एक थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म है.यह fil saal 2021 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं. फिल्म में विनिल मैथ्यू, तपसी पन्नू और हर्षवर्धन राने मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी एक पत्नी की है, जिसपर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगता है. दूसरी ओर उसकी बीवी अपनी शादी को लेकर झुठी कहानी सुनाती है.

द ताश्केंत फाइल्स

द ताश्केंत फाइल्स साल 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म  का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है. इस फिल्म की कहानी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय मौत की जांच करने के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक लेडी पत्रकार सॉल्व कर रही हैं. इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं.

इतेफाक

सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इतेफाक साल 2017 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. इतेफाक का निर्देशन अभय चोपड़ा ने किया है. इस फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर और दो विटनेस के इर्द गिर्द घूमती है. पुलिस यानी देव एक मर्डर केस की जांच में जुटा हुआ है और उसे विक्रम और माया पर शक रहता हैं. इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म को देखने के लिए आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

स्पेशल 26

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी स्पेशल 26 साल 2013 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी कुछ फ्रॉड्स की है, जो खुद को सीबीआई ऑफिसर बताकर काले धन को लूटने के लिए रेड मारते हैं. इस बीच यह बात असली सीबीआई ऑफिसर तक पहुंचती है और वह इस मामले की जांच में जुट जाते हैं. यह फिल्म आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल जायेगी.

Also Read OTT Releases This Week: गर्मी की वजह से नहीं जा पा रहे हैं बाहर, तो वीकेंड में देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >