TMKOC में जब जेठालाल ने बबिता जी संग अपने रिश्ते पर तोड़ी थी चुप्पी, बोले- इसमें मासूमियत…

TMKOC में जेठालाल और बबीता जी के रिश्ते को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं. लेकिन दिलीप जोशी ने 2019 में दिए इंटरव्यू में इस रिलेशन को ‘मासूमियत से भरा’ बताया. जानिए उन्होंने क्या कहा था और क्यों ये रिश्ता दर्शकों को इतना पसंद आता है.

TMKOC: सब टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. इस शो के हर किरदार को दर्शक बहुत पसंद करते हैं, लेकिन अगर बात करें सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले किरदार की, तो जेठालाल और बबीता जी का रिश्ता सबसे पहले आता है. जेठालाल का बबीता जी के लिए लगाव, उनके लिए छोटी-छोटी चीजों में खुश होना और हर वक्त उनके आसपास मंडराना, दर्शकों के लिए कॉमिक रिलिफ के साथ-साथ एक दिलचस्प एंगल भी बना देता है.

जेठालाल और बबीता जी के इस मज़ेदार और एकतरफा लगाव को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बनते हैं. फैंस अक्सर यह पूछते नजर आते हैं कि आखिर जेठालाल इतनी मासूमियत से बबीता जी के प्रति आकर्षित क्यों हैं? वहीं, शो में बबीता जी भी जेठालाल की बातों को बड़े प्यार और समझदारी से हैंडल करती हैं. इस पूरे मामले पर जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने 2019 में दिए एक पुराने इंटरव्यू में बड़ी ही सादगी से बात की थी.

‘इसमें मासूमियत है…’

दिलीप जोशी ने 2019 में डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में साफ किया कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने ऑन-स्क्रीन किरदार जेठालाल की तरह बिल्कुल भी नहीं हैं. उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मेरे जीवन में बबीता नहीं है.” बबीता और जेठालाल के बीच की केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए दिलीप ने कहा, “मैंने पहले दिन से ही हमेशा यह माना है कि बबीता-जेठालाल के रिश्ते में कोई अश्लीलता शामिल नहीं है. इसमें मासूमियत है, मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई सीमा पार की है.”

दर्शकों का है भरपूर प्यार

दिलीप जोशी का ये बयान साफ तौर पर दिखाता है कि उन्होंने अपने किरदार को कितनी ईमानदारी से निभाया है. जेठालाल और बबीता जी के बीच का रिश्ता लोगों को हंसाता जरूर है, लेकिन यह कभी भी अशिष्ट या गलत नहीं लगता. शायद यही वजह है कि TMKOC पिछले 17 सालों से दर्शकों के दिलों में बना हुआ है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि समाज के कई पहलुओं को हल्के-फुल्के अंदाज में सामने लाता है. जेठालाल-बबीता जी का ट्रैक भी इसी का हिस्सा है, जो यह दिखाता है कि एकतरफा आकर्षण भी विनम्रता और मासूमियत से भरा हो सकता है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 X Review: पैसा वसूल या पैसा बर्बाद? अक्षय कुमार की मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी पर फैंस का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >