The Waking of a Nation: जलियांवाला बाग हत्याकांड के अनजान पहलुओं से उठेगा पर्दा, रिलीज हुआ 'वेकिंग ऑफ ए नेशन' का टीजर

The Waking of a Nation: नेशनल और इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटेड फिल्ममेकर राम माधवानी के शो 'वेकिंग ऑफ ए नेशन' का टीजर रिलीज हो गया है. यह शो 7 मार्च, 2025 को ओटीटी प्लेटफार्म Sony LIV पर स्ट्रीम होगा.

The Waking of a Nation: नेशनल और इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटेड फिल्ममेकर राम माधवानी के शो ‘वेकिंग ऑफ ए नेशन’ का टीजर आज जारी हो गया है. इस शो में जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़े कई अजान पहलुओं का पर्दाफाश होगा. यह शो 7 मार्च, 2025 को ओटीटी प्लेटफार्म Sony LIV पर स्ट्रीम होगा. इस शो की कहानी ऐतिहासिक रहस्य, दोस्ती, और संघर्षों से भरपूर है.

यहां देखें टीजर-

वेकिंग ऑफ ए नेशन की कहानी

‘वेकिंग ऑफ ए नेशन’ की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड बैकग्राउंड पर आधारित है. इस शो में एक कोर्ट रूम और जलियांवाला बाग हत्याकांड के दौरान हुए दंगों और भारत की स्थिति की झलक दिखाई जाएगी, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी.

राम माधवानी ने शो के बारे में क्या कहा?

राम माधवानी ने शो के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे हमेशा से उपनिवेशवाद और नस्लवाद और पूर्वाग्रह के मुद्दों में गहरी दिलचस्पी रही है. सांस्कृतिक, भाषाई, सामाजिक और कलात्मक उपनिवेशीकरण से जुड़े सवाल मुझे लंबे समय से परेशान करते रहे हैं. जब मैं अपने अगले प्रोजेक्ट पर विचार कर रहा था, तो मुझे पता था कि इसे हमारे अतीत, ब्रिटिश राज और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में निहित होना चाहिए. तभी द वेकिंग ऑफ ए नेशन का विचार आया. अब हमारे पास एक रोमांचक शो है जो एक कोर्टरूम ड्रामा को तीन दोस्तों की शक्तिशाली कहानी और भारत के भारत बनने की कहानी के साथ जोड़ता है.”

वेकिंग ऑफ ए नेशन की स्टार कास्ट

वेकिंग ऑफ ए नेशन में तारुक रैना, निकिता दत्ता, साहिल मेहता, भावशील सिंह, एलेक्स रीस और पॉल मैकइवान जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे. वहीं, शो को शांतनु श्रीवास्तव और शत्रुजीत नाथ और राम माधवानी ने मिलकर ने लिखा है.

यह भी पढ़े: क्या सफलता मिलने के बाद कपिल शर्मा हो गए घमंडी? राजीव ठाकुर बोले- अगर मैं उनके जैसा पॉपुलर हो गया…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >