The Traitors Winner: इन 2 हसीनाओं ने ट्राफी पर किया कब्जा, करण जौहर के शो की बनी विनर, नाम जानकर लगेगा झटका

The Traitors Winner: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को अपने दो विनर मिल गए हैं. ग्रैंड फिनाले में उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीत दर्ज की. इसमें कई सितारों ने हिस्सा लिया, जिनमें करण कुंद्रा, रफ्तार, सुधांशु पांडे और जैस्मिन भसीन शामिल थे. हालांकि उर्फी और निकिता ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली.

The Traitors Winner: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को विनर मिल गया है. 3 जुलाई को ग्रैंड फिनाले था, जिसमें से विजेता के नाम से पर्दा हट गया. वैसे शो में एक नहीं बल्कि दो सेलेब्स विनर बने हैं. सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया है. राजस्थान के खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस में शो के दस एपिसोड को शूट किया गया था. शो में उर्फी और निकिता के अलावा सुधांशु पांडे, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, रफ्तार, अपूर्वा मखीजा, जानवी गौर और लक्ष्मी मंचू, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, महीप कौर, सूफी मोतिवाला, मुकेश छाबड़ा, आशीष विद्यार्थी, जन्नत जुबैर, एल्नाज नोरौजी ने भाग लिया था.

उर्फी जावेद और निकिता लूथर को मिले इतने लाख रुपये

शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 1’ के होस्ट करण जौहर थे. उर्फी जावेद और निकिता लूथर को को 70.05 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली. उर्फी ने अपनी जीत के बाद स्क्रीन से बाद करते हुए कहा, “मैं सबसे होशियार नहीं थी, बस सही मौके को पकड़ लिया. मेरी सर्वाइवल यानी हालात से बचने की ताकत हमेशा से तेज रही है. आखिरी तक मुझे नहीं लगा था कि मैं जीत जाऊंगी. मुझे यह समझ ही नहीं आया कि पूरव और हर्ष ही गद्दार हैं, मैं इसे मान ही नहीं पा रहा थी. मैं बहुत कन्फ्यूज थी, लेकिन बाद में निकिता से मेरी लंबी बातचीत हुई, तब मुझे एहसास हुआ कि वो मासूम है. फिर हमने आखिरी वक्त पर मिलकर स्ट्रैटेजी बनाई.”

द ट्रेटर्स का सीजन 2 भी आएगा

‘द ट्रेटर्स सीजन 1’ में टॉप 4 में उर्फी जावेद, निकिता लूथर, हर्ष गुजराल और सुधांशु पांडे थे. तीनों ने अपने वोट से सुधांशु को बाहर कर दिया था. करण जौहर ने विनर का नाम अनाउंस करने के बाद बताया कि इसकी सीजन 2 भी आएगा. अगर आपने शो को मिस कर दिया है तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगा.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर हिट होगी या पिट जाएगी मेट्रो इन दिनों, कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >