'यहां भरोसा कम, धोखा हर जगह है': 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 की धमाकेदार वापसी, प्राइम वीडियो ने रिलीज किया टीजर

"भरोसा कम और धोखा हर जगह" 'द ट्रेटर्स' के सीजन 2 का टीजर रिलीज हो गया है. दिल्ली-मुंबई की सड़कों पर खंजर थामे घूमे गद्दार, क्या फिर करण जौहर फैलाएंगे सस्पेंस का जाल?"

The Traitor Season 2: 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन की घोषणा हो गई है. प्राइम वीडियो ने शनिवार को 'द ट्रेटर्स इंडिया' के नए सीजन की वापसी की जानकारी दी. यह एक रियलिटी शो है, जिसमें भरोसे, रणनीति और धोखे के बीच प्रतियोगी खेल खेलते हैं.

The Traitor Season 2 Teaser Released: द ट्रेटर्स का टीजर हुआ रिलीज

शो के टीजर में सस्पेंस को बरकरार रखा गया है. इसमें लाल लबादे और मास्क पहने कुछ लोग हाथों में खंजर लिए नई दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. वह बाजारों, मेट्रो, एयरपोर्ट और शहर की सड़कों से गुजरते हुए दिखाई दे रहें हैं.

स्क्रीन पर लिखा है, "गद्दार वापस आ रहे हैं", "यहां भरोसा कम है और धोखा हर जगह है" और "धोखा वापस आ गया है." प्राइम वीडियो ने विज़ुअल थीम और घोषणा के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी है.

The Traitors Season 1: द ट्रेटर्स' सीजन-1

द ट्रैटर्स इंडिया के पहले सीजन में फिल्म, टीवी, खेल और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े कई जाने-माने चेहरे नजर आए. इस शो को करन जोहर होस्ट करते नजर आए थे. शो में उर्फी जावेद, निकिता लूथर, पूरव झा, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, रफ्तार, जैस्मीन भसीन, अंशुला कपूर, आशीष विद्यार्थी, अपूर्वा मखीजा, जन्नत जुबैर, एल्नाज नोरौजी, हर्ष गुजराल, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, साहिल सलाथिया, जानवी गौड़, सुधांशु पांडे और सूफी मोतीवाला जैसे प्रतियोगी शामिल थे.

The Traitor 1 Finale Episode: द ट्रैटर्स अंतिम एपिसोड

अंतिम एपिसोड में कुल सात फाइनलिस्ट पहुंचे थे उर्फी जावेद, निकिता लूथर, जैस्मिन भसीन, अपूर्व मुखीजा और सुधांशु पांडे को निर्दोष माना गया, जबकि पुरव झा और हर्ष गुजराल को गद्दार की श्रेणी में रखा गया. प्रतियोगिता खत्म होने से पहले ही हर्ष गुजराल शो से बाहर हो गए. उर्फी और निकिता ने पूरे खेल के दौरान अपनी निर्दोषता बनाए रखी और फाइनल वोट  के बाद विजेता बनीं।

दोनों ने मिलकर 70.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती. जीतने के बाद उर्फी ने अपनी पुरस्कार राशि निकिता को दे दी और कहा कि अगर उन्हें पैसों की जरूरत होती, तो वह पूरी राशि अपने पास रख सकती थीं.

इस शो का पहला सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

 यह भी पढ़े: The Traitors India Season 2: गद्दार वर्सेज मासूम का खेल फिर से शुरू, जानिए इस साल कौन-कौन होंगे कंटेस्टेंट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >