The Great Indian Kapil Show: विक्की कौशल को बचपन में थी ये अजीब आदत, कपिल शर्मा के सामने सनी ने खोली भाई की पोल

The Great Indian Kapil Show: विक्की कौशल को बचपन में थी ये अजीब आदत, कपिल शर्मा के सामने सनी ने खोली भाई की पोलद ग्रेट इंडियन कपिल शो में सनी कौशल और विक्की कौशल नजर आए. शो के दौरान सनी ने बताया कि उनके भाई को बचपन में नींद में बोलने की आदत थी.

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पिछले हफ्ते परिणीति चोपड़ा, इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ आए थे. तीनों अपनी मूवी अमर सिंह चमकीला के प्रमोशन के लिए आए थे. लेटेस्ट एपिसोड में सेलिब्रिटी भाई जोड़ी विक्की कौशल और सनी कौशल ने जमकर मस्ती किया. इस दौरान कपिल भी उनकी टांग खिंचाई में पीछे नहीं रहे. इस दौरान सनी ने अपने भाई के बारे में एक ऐसी बात बताई, जिसे उनके फैंस शायद ही जानते होंगे.


विक्की कौशल को बचपन में थी एक अजीब आदत
द ग्रेट इंडियन कपिल शो का विक्की कौशल और सनी कौशल वाला एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. कपिल शर्मा ने सनी कौशल से उनके भाई विक्की कौशल के बारे में ऐसी बात पूछी, जो कोई नहीं जानते होंगे. इसपर सनी ने बताया कि उन्हें बचपन में नींद में बोलने की आदत थी. वो नींद में परफॉर्मेंस देते थे. मैं कंफ्यूज हो जाता था कि वो सो रहे है या जाग रहे हैं. सनी ने आगे बताया, एक दिन मैं सोने जा रहा था और विक्की मुझसे 35 या 45 मिनट पहले सोने गया था और वो गहरी नींद में थे. उस समय हम दोनों एक ही कमरा शेयर करते थे.


सनी कौशल ने फिर ऐसे संभाला विक्की कौशल को
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आगे सनी कौशल ने कहा, विक्की अचानक उठे, कंबल हटाया, और कहा, ‘इसे चेक करो.’ मुझे कुछ समझ नहीं आया. फिर विक्की ने कहा, पेपर पूरा चेक कर लो पूरा हो गया. सनी ने कहा, मुझे लगा उसे ऐसे अचानक जगा नहीं सकते क्योंकि वो घबरा जाते. तो मैंने उनसे बात की और कहा कि पूरा कॉपी चेक हो गया है और तुम्हें 100 में से 100 नंबर मिले है. अब सो जाओ. गौरतलब है कि विक्की कौशल अगली बार फिल्म छावा में नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें रश्मिका मंदाना है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें विक्की छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे.

The Great Indian Kapil Show: कपिल के शो में विक्की कौशल ने की सुनील ग्रोवर की बोलती बंद, फैंस बोले- क्या बात है, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >